फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: शादी में शामिल होने आया मैक्स वाहन हादसे का शिकार, 14 लोग थे सवार, आठ हुए घायल

Mon, 11 Oct 2021 09:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी

सार

उत्तरकाशी में एक मैक्स वाहन हादसे का शिकार हो गया है। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। जिन्हें पुलिस और 108 एंबुलेंस द्वारा नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी में एक मैक्स वाहन हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा कल्याणी फेडी के बीच हुआ है। सूचना पर धरासू थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन


वाहन में कुल 14 लोग सवार
जानकारी के मुताबिक उक्त वाहन में कुल 14 लोग सवार थे। जिनमें से आठ घायल व्यक्तियों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएससी चिन्यालीसौड़ भेजा गया है। अन्य लोगों को सड़क पर लाया जा रहा है।

वाहन सवार व्यक्ति शादी समारोह में शामिल होने आए थे जोकि उत्तरकाशी से राजगढ़ी मसाल गांव तहसील बड़कोट जा रहे थे।

लालकुआं: टुकटुक चालक ने तोड़ा रेलवे फाटक
वहीं रानीखेत एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान बंद रेलवे फाटक को टुकटुक चालक ने टक्कर मार दी। इससे बैरियर टूट गया। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल ने टुकटुक को कब्जे में लिया है, जबकि चालक मौके से भाग गया। इस दौरान दो घंटे से अधिक समय तक गौला रोड में यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

 

काठगोदाम से लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंची रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेप जैसे ही जैसलमेर के लिए रवाना होने लगी तभी गेटमैन ने गौला रोड पर स्थित रेलवे फाटक को बंद किया। इसी समय बिंदुखत्ता की ओर से आ रहे टुकटुक चालक ने रेलवे फाटक में टक्कर मार दी। इसके चलते बैरियर टूट गया।

गेटमैन ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। मौके पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल ने टुकटुक को कब्जे में ले लिया। आरपीएफ ने टुकटुक को जब्त कर मामले में रेलवे अधिनियम की धारा 160 के तहत अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें