फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: श्रीनगर के ढिकाल गांव में दहशत का पर्याय बना गुलदार ढेर, बच्ची को बनाया था निवाला

Tue, 12 Sep 2023 01:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

Uttarakhand News: दादी का हाथ पकड़कर घर के पास खड़ी एक चार साल की बच्ची को गुलदार ने मार डाला था। इसके बाद से ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल था।
विज्ञापन
गुलदार को मारा - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर से 10 किमी दूर स्थित विकास खंड खिर्सू के ढिकाल गांव में आतंक का पर्याय बने गुलदार को ढेर कर दिया। गुलदार ने बीती पांच सितंबर को एक चार साल की बच्ची को निवाला बनाया था। इसके बाद से ही गुलदार की खोज की जा रही थी। 

विज्ञापन


सोमवार रात करीब सवा नौ बजे गश्त कर रही टीम पर गुलदार ने हमला कर दिया। गश्ती टीम ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की तो गुलदार की मौत हो गई। मामले की जांच के लिए उपप्रभागीय वनाधिकारी व दो वन क्षेत्राधिकारियों की एक संयुक्त जांच समिति बनाई गई है। जिससे घटना के संबंध में अतिरिक्त जानकारी जुटाई जा सके। 

Dengue Attack: हरिद्वार में डेंगू को लेकर प्रशासन अलर्ट, श्रवणनाथ नगर मोहल्ले में टीम लेकर पहुंचे जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दादी का हाथ पकड़कर घर के पास खड़ी एक चार साल की बच्ची को गुलदार ने मार डाला था। दादी ने बच्ची को गुलदार के जबड़े से छुड़ाने के लिए काफी देर तक संघर्ष किया। इस दौरान भीड़ को आता देखकर गुलदार बच्ची को वहीं छोड़ भाग गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल था।

घटना की जानकारी लगने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। एसडीओ गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी लक्की शाह ने बताया कि क्षेत्र में पोखड़ा, पौड़ी व पैठाणी की तीन टीमें तैनात की गई थी। दो पिंजरे लगाए गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें