चैंपियन कह रहे हैं कि आज आप मेरी विधानसभा में इनको उठाने के लिए आ रहे हैं तो मैं इसका विरोध करता हूं। इस संबंध में मुख्यमंत्री से समय लूंगा और उनसे बात करूंगा कि आप हमारे यहां आकर हमारी मेहनत को खराब कर रहे हैं और हमारे वोटर को खराब कर रहे हैं। चैंपियन कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कह रहे हैं कि मुझे बताए बिना मेरे आंदोलन में आना आपका मेरे प्रति विरोध करना है भाईजान। तब विधायक गुप्ता कहते सुनाई दे रहे हैं कि ठीक है मैं जा रहा हूं।
इस ऑडियो के वायरल होने के बाद विधायक चैंपियन ने वीडियो के जरिये सफाई दी है। उन्होंने कहा कि फिर हमारे खिलाफ साजिश हुई है। हम दो भाई आपस में स्पीकर खोलकर बात कर रहे थे। हमारे व्यक्तिगत वार्तालाप को वायरल कर दिया गया। संजय गुप्ता मेरे भाई हैं। पिछले 30 वर्षों से मेरे मित्र हैं। शुरू से ही वे उनकी चुनाव में सहायता करते आए हैं। आज भी उनके साथ है। आपस में परिवार में थोड़ी-बहुत बात हो जाती है, लेकिन वह पब्लिक नहीं होनी चाहिए। इसका उन्हें खेद है। जो भी इस ऑडियो को सुन रहे हैं, वे इसे गलत तरीके से न लें। हमारा कोई झगड़ा नहीं है। आपसी घर की बात है।