फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: दहेज के लिए हैवान बने ससुराल वाले, विवाहिता को बंधक बनाकर डाल दिया तेजाब

Sun, 10 Oct 2021 08:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों से भी मारपीट का आरोप है। किसी तरह उन्होंने विवाहिता को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विवाहिता पर डाला तेजाब - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की के मंगलौर में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को बंधक बनाकर उसके ऊपर तेजाब डाल दिया। तेजाब के हमले में विवाहिता का हाथ बुरी तरह झुलस गया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों से भी मारपीट का आरोप है। किसी तरह उन्होंने विवाहिता को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव निवासी मोहम्मद अलीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बहन अमरीन की शादी मार्च 2020 में गढ़ी देवबंद निवासी शाहिद के साथ की थी। शादी में अपनी हैसियत से अधिक दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं थे और कुछ दिनों बाद ही बहन का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे।

इस बीच ससुरालियों ने उनसे चार बार में सवा दो लाख रुपये और ले लिए। इसके बाद भी वे दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। विरोध करने पर उनकी बहन के साथ मारपीट और गालीगलौज करने लगे। तंग आकर विवाहिता मायके चली आई। कुछ दिन बाद पंचायत बुलाई गई, जिसमें ससुरालियों ने माफी मांगी और विवाहिता को ले जाने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता को बंधक बनाकर रखा गया था

पंचायत ने उन्हें भविष्य में दहेज की मांग नहीं करने की चेतावनी देते हुए विवाहिता को ससुराल भेज दिया। तीन अक्तूबर की रात करीब आठ बजे गांव के किसी व्यक्ति ने मायके पक्ष को सूचना दी कि विवाहिता को ससुरालियों ने बंधक बनाकर रखा है और हत्या की साजिश रच रहे हैं। मायके पक्ष के लोग ससुराल में पहुंचे तो विवाहिता को बंधक बनाकर रखा गया था।

साथ ही उसके मुंह पर तेजाब डालने की कोशिश की गई, विवाहिता ने हाथ आगे कर दिया। इससे उसका हाथ बुरी तरह जल गया। विरोध करने पर मायके वालों से भी मारपीट की गई। किसी तरह उन्होंने विवाहिता को मुक्त कराया और पुलिस को तहरीर दी।

कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि पति शाहिद, ससुर साजिद, सास शाहीन, देवर मुफीद, मुजीबउर रहमान और ननद नाहिद के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज, दहेज उत्पीड़न और तेजाब डालने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें