फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड की दस्तक: रैन बसेरों में बढ़ने लगी असहायों की संख्या, किए गए हैं पुख्ता इंतजाम

Sat, 13 Nov 2021 12:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शहर के रैन बसेरों की स्थिति जानने के लिए शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ने शहर के कुछ रैन बसेरों का जायजा लिया। रात करीब आठ बजे रायपुर रोड, चुना भट्टा स्थित रैन बसेरे में कुछ लोग कंबल और गद्दे लेकर सौ रहे थे।
विज्ञापन
रैन बसेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठंड ने धीरे-धीरे दस्तक देनी शुरू कर दी है। ऐसे में सर्दी बढ़ने के साथ ही शहर के रैन बसेरों में बेघर, असहाय लोगों की संख्या भी बढ़ने लगी है। उधर ठंड के मौसम में जरूरतमंदों और मुसाफिरों को बचाने के लिए शहर के विभिन्न रैन बसेरों में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन


बीते कुछ दिनों से लोगों की संख्या में इजाफा
शहर के रैन बसेरों की स्थिति जानने के लिए शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ने शहर के कुछ रैन बसेरों का जायजा लिया। रात करीब आठ बजे रायपुर रोड, चुना भट्टा स्थित रैन बसेरे में कुछ लोग कंबल और गद्दे लेकर सौ रहे थे। रैन बसेरे में मौजूद गार्ड सुनील ने बताया कि बीते कुछ दिनों से लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

गुरुवार को 26 लोग आए थे। रैन बसेरे में सफाई का ध्यान रखा जा रहा है। उधर साढ़े आठ बजे घंटाघर स्थित रैन बसेरे में आठ लोग सोते हुए दिखाई दिए। रैन बसेरे में बैठे लाली नाम के युवक ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से इस ही रैन बसेरे में रह रहे हैं। रैन बसेरे में सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। ठंड बढ़ने के साथ रैन बसेरे में आने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


ऐसा ही हाल ट्रांस्पोर्ट नगर स्थित रैन बसेरे का देखने को मिला। रैन बसेरे में एक युवक कंबल-गद्दा लेकर सो रहा था। जबकि कुछ लोग रैन बसेरे के बाहर अलाव जलाकर बैठे थे। जबकि करीब नौ बजे पटेलनगर, लालपुल स्थित रैन बसेरे में भी गिनती की चार-पांच ही लोग देखने को मिले। उन्होंने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ ही यहां आने वालों की संख्या भी बढ़ेगी। रैन बसेरे में सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें