फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पर्यटकों के लिए एक अप्रैल से खुलेगा गंगोत्री नेशनल पार्क, ऐसे मिलेगी जाने की अनुमति

Fri, 19 Mar 2021 08:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी

सार

  • स्थानीय पंजीकृत एजेंसियों के माध्यम से ही पार्क क्षेत्र में जाने की मिलेगी अनुमति 
  • गंगोत्री-गोमुख ट्रेक की व्यवस्थाओं का जायजा कर लौटी वन विभाग की टीम
  • पर्यटकों से गुलजार होगी नेलांग वैली और गंगोत्री-गोमुख ट्रेक
विज्ञापन
गंगोत्री नेशनल पार्क - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोमांच के शौकीन पर्यटक और पर्वतारोही आगामी एक अप्रैल से गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे। पर्यटकों को स्थानीय पंजीकृत एजेंसियों के माध्यम से ही पार्क क्षेत्र में जाने की अनुमति मिलेगी। पार्क प्रशासन ने गंगोत्री-गोमुख ट्रेक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन


उच्च हिमालयी गंगोत्री-कालिंदी-बद्रीनाथ ट्रेक और भारत-चीन सीमा स्थित नेलांग वैली के साथ ही दर्जनों हिमशिखरों और गंगा के उद्गम गोमुख, तपोवन आदि पर्यटन स्थलों की मौजूदगी के चलते गंगोत्री नेशनल पार्क वर्षों से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक एवं पर्वतारोही यहां पहुंचते हैं। सर्दियों में बीते साल 30 नवंबर को पार्क के गेट पर्यटकों के लिए बंद किए गए थे। अब एक अप्रैल से पार्क क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। पार्क प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बृहस्पतिवार को वन दरोगा राजवीर रावत के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने कनखू बैरियर से भोजवासा तक रेकी कर ट्रेक का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमवीएन का पर्यटक आवासगृह भी बंद

उन्होंने बताया कि पार्क क्षेत्र में अभी भी काफी बर्फ जमा है। सर्दियों में भारी बर्फबारी और भूस्खलन के कारण कच्ची ढांग सहित कुछ अन्य स्थानों पर ट्रेक क्षतिग्रस्त हो गया है। जबकि कुछ जगहों पर भारी बोल्डर जमा हैं। अभी भोजवासा स्थित लाल बाबा आश्रम और जीएमवीएन का पर्यटक आवासगृह भी बंद है। अप्रैल माह में यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को हिमाच्छादित वादियों का नजारा देखने को मिलेगा।

कोटबंगला तक ही जाने की मिलेगी अनुमति 
गंगोत्री नेशनल पार्क के वन क्षेत्राधिकारी प्रताप पंवार ने बताया कि गंगोत्री-गोमुख ट्रेक के क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त कराया जाएगा।  भोजवासा में ठहराव की व्यवस्था 14 मई को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद ही उपलब्ध होगी। ऐसे में अपने साथ रहने खाने आदि की व्यवस्था के साथ जाने वाले पर्यटकों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी। कलक्ट्रेट परिसर में सिंगल विंडो सिस्टम चालू होने तक पार्क के कोटबंगला स्थित कार्यालय से ही पर्यटकों को अनुमति जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें