फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अशासकीय स्कूलों में चयन आयोग के माध्यम से भर्ती करने के निर्देश

Fri, 19 Mar 2021 07:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
arvind pandey
विज्ञापन

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने अधिकारियों को अशासकीय स्कूलों में चयन आयोग के माध्यम से ही शिक्षकों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लोक सेवा आयोग या फिर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से शिक्षकों की भर्ती की जाती है, लेकिन अशासकीय स्कूलों में स्कूल प्रबंधन की ओर से शिक्षकों एवं कर्मचारियों की नियुक्तियां की जाती हैं, लेकिन इनमें स्कूल प्रबंधकों की ओर से अपने परिचितों को नियुक्ति देने और फर्जी एवं अमान्य प्रमाण पत्रों के आधार पर भी नियुक्त करने समेत तमाम तरह की गड़बड़ी की शिकायतें मिलती रहती हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड: शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय का बड़ा बयान, इसी सत्र से लागू होगा फीस एक्ट

एसआईटी ऐसे कुछ मामलों की जांच भी कर रही है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि इन स्कूलों में होने वालीं नियुक्तियों में पूरी तरह से पारदर्शिता हो इसके लिए चयन आयोग के माध्यम से शिक्षकों की भर्ती के निर्देश दिए गए हैं। इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के लिए कहा है।
विज्ञापन


प्रदेश में 15 अप्रैल से खुल सकते हैं सरकारी और निजी प्राथमिक स्कूल 
प्रदेश में एक साल बाद 15 अप्रैल से सरकारी और निजी प्राथमिक स्कूल खुल सकते हैं। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने इन स्कूलों को खोलने के साथ ही विभागीय अधिकारियों को इसी दिन से नया शिक्षा सत्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं। प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। प्रस्ताव को कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा।

प्रदेश में कोविड 19 की वजह से कक्षा एक से पांच के स्कूल मार्च 2020 से बंद चल रहे हैं। हालांकि नवंबर 2020 से उत्तराखंड बोर्ड के 10 वीं एवं 12 वीं के छात्र-छात्राओं के स्कूल खोल दिए गए थे।

इसके बाद इसी साल फरवरी से छह से 11 वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के स्कूल भी खोल दिए, लेकिन प्राथमिक विद्यालय अब तक नहीं खुल पाए हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से भी इन स्कूलों को खोले जाने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन

एक ही परिसर में चल रहे स्कूलों का होगा विलय

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शिक्षा विभाग की बैठक में अधिकारियों को एक ही परिसर में चल रहे स्कूलों का विलय किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने योग्यताधारी शिक्षा मित्रों का समायोजन करने, शिक्षक भर्ती में उन्हें 25 अंकों की वरीयता दिए जाने, अटल उत्कृष्ट स्कूलों की सीबीएसई से संबद्धता, प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापकों के खाली पदों को भरने, गेस्ट टीचरों का मानदेय बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शिक्षा निदेशक आरके कुंवर, निदेशक सीमा जौनसारी आदि मौजूद रहे।

कैडर तय किए बिना स्कूलों के विलय का विरोध 
कैडर तय किए बिना एक ही परिसर में चल रहे स्कूलों का विलय किए जाने का जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने विरोध किया है। शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद थापा, महामंत्री राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा एवं कोषाध्यक्ष सतीश घिल्डियाल ने कहा कि बिना सेवा शर्तों को तय किए सरकार की ओर से इस तरह का निर्णय लिया जाना ठीक नहीं है।  संगठन की सहमति के बिना इस तरह के फैसले के विरोध में आंदोलन किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि जूनियर हाईस्कूलों को शिक्षकों के पांच पदों के साथ अलग से चलाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें