फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा, दुकान के ऊपर पेड़ गिरने से पिता की मौत, बेटा घायल

Thu, 02 Nov 2023 10:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

छौड़ी में पहाड़ी से एक सूखा बांज का पेड़ गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बनी दुकान के ऊपर गिर गया। पेड़ के गिरने से दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
गौरीकुंड में हादसा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर छौड़ी में पहाड़ी से सूखा बांज का पेड़ दुकान के ऊपर गिरने से अंदर सो रहे पिता की मौत हो गई जबकि बेटा अन्य घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब तीन बजे छौड़ी में पहाड़ी से एक सूखा बांज का पेड़ गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बनी दुकान के ऊपर गिर गया। पेड़ के गिरने से दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

Uttarakhand: वन निगम डिपो में गड़बड़ी, लकड़ी की नीलामी में हुआ 'खेल', मामले में 16 ठेकेदार ब्लैक लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अंदर सो रहे 58 वर्षीय विक्रम लाल पुत्र बुद्धि लाल, निवासी ग्राम देवल, अगस्त्यमुनि की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका बेटा दीपक लाल घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ व डीडीआरएफ की टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें