हेली सेवा के लिए 76 लाख से अधिक यात्रियों ने हेली सेवा के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की वेबसाइट
https://heliservices.uk.gov.in/ को सर्च किया है।
हेली सेवा के लिए यात्रियों में काफी उत्साह
यूकाडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वाति भदौरिया ने बताया कि हेली सेवा से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हेली सेवा के लिए यात्रियों में काफी उत्साह है।
गुप्तकाशी, फाटा, सिरसी हेलीपैड से सात कंपनियों की ओर से हेली सेवा संचालित की जा रही है। सभी कंपनियों की निर्धारित क्षमता के अनुसार प्रतिदिन औसत एक हजार से 1200 तक यात्री हेली सेवा से केदारनाथ जा रहे हैं।
हेलीपैड - किराया रुपए में (आना-जाना)
गुप्तकाशी से केदारनाथ - 7750
फाटा से केदारनाथ - 4720
सिरसी से केदारनाथ - 4680