फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: साढ़े चार साल सौतेली बहन के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Fri, 24 Sep 2021 03:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
साढ़े चार साल तक अपनी सौतेली बहन के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मौत की सजा सुनाई है। आरोपी मूल रूप से नेपाल का है। 

विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म
वहीं रुड़की में एक महिला ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि वह उसे बहला फुसलाकर अपने बहनोई के घर ले आया था। तभी से वह उसके साथ बहनोई के घर रह रही थी। अब प्रेमी ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

जिला मुजफ्फरनगर के थाना खतौली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब दो साल पूर्व गांव निवासी एक युवक उसे बहला फुसलाकर अपने रुड़की क्षेत्र स्थित एक गांव में अपने बहनोई के घर ले आया था। उसने शादी करने का झांसा दिया था।
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर वह दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। दबाव बनाने पर मारपीट करने लगा। आरोप है कि दो दिन पूर्व युवक ने मारपीट कर उसे बहनोई के घर से बाहर निकाल दिया। वह अब इधर-उधर भटक रही है। महिला ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। महिला के प्रेमी को बुलाकर पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें