बदमाशों ने एसटीएफ को बताया कि नरेन्द्र वाल्मीकि के कहने पर उन्हें पंकज ने बुलाया था। बताया था कि उन्हें रुड़की में दो लोगों की हत्याएं करनी हैं। युवती के बारे में बाद में बताने के लिए कहा गया था। इसके लिए तीनों को अलग-अलग तमंचे भी दिए गए थे। उनसे कहा गया कि उनके पुराने साथी बाबू की हत्या हो गई है, इसलिए तुम तीनों देहरादून में चन्द्रबनी वाले क्षेत्र में चले जाओ। जब काम करना हो होगा उन्हें रुड़की बुला लिया जाएगा।
सफाईकर्मी की हत्या में रहे शामिल
तीनों बदमाश पहले भी गैंगेस्टर एक्ट में जेल जा चुके हैं। पंकज (जिसने बुलाया) और नीरज पंडित ने वर्ष 2016 में एक सफाईकर्मी की दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। अंकित और सचिन इस गैंग के लिए असलाह सप्लाई भी करते है। साथ ही इस गैंग के लिए चोरी के वाहनों का प्रबंध भी ये ही बदमाश करते हैं।