फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : भाजपा की गलत नीतियों ने 102 रुपये तक पहुंचा दिया पेट्रोल - प्रीतम

Fri, 11 Jun 2021 02:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ और ईंधन की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशभर में पेट्रोल पंपों के सामने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों पर बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ एक घंटे तक प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि मोदी सरकार ने आपदा के 13 महीनों में 43 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है।

विज्ञापन


भाजपा की गलत नीतियों ने देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमतें 102 रुपये तक पहुंचा दी हैं। शुक्रवार को प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि आज जनता कोरोना की मार के साथ ही महंगाई से बेजार है।

पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ और ईंधन की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशभर में पेट्रोल पंपों के सामने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राजपुर रोड़ स्थित यूनिवर्सल पेट्रोल पम्प, जीएमएस रोड, आशीर्वाद पेट्रोल पम्प, सहस्रधारा रोड एवं मालदेवता स्थित पेट्रोल पम्पों के सामने प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के लोग पिछले 15 महीने से कोविड-19 की मार से जूझ रहे हैं।

जिसमें उन्हें एक तरफ तो सही समय पर दवाई और स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ गिरती अर्थव्यवस्था और घटते रोजगारों के बावजूद केन्द्र सरकार द्वारा आम नागरिकों को कोई आर्थिक सहायता ना दिए जाने के कारण आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इस सबके बावजूद जनता की दुख-तकलीफ से बिल्कुल बेपरवाह भाजपा सरकार देश के नागरिकों पर पेट्रोल व डीजल के मूल्यों में हर रोज बढ़ोतरी करके महंगाई का बोझ डाल रही हैं।

प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले सात साल में पेट्रोल व डीजल के टैक्सों में बार-बार भारी बढ़ोतरी करके पेट्रोल व डीजल की कीमतों को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है। भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस सरकार की तुलना में पेट्रोल पर 23 रुपए 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 28 रुपए 37 पैसे प्रति लीटर की दर से टैक्सों में बढ़ोतरी की गई है। इन्हीं गलत नीतियों और भारी भरकम टैक्सों के कारण देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमतें आज 102 रुपए प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुकी हैं।

डीजल की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर होने की कगार पर हैं। इस वजह से महंगाई को बढ़ावा मिल रहा है। कोरोना महामारी के पिछले 13 माह में ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 26 रुपए और 25 रुपए की अभूतपूर्व बढ़ोतरी की गई है। वर्ष 2021 के पांच माह में ही पेट्रोल-डीजल में 46 बार बढ़ोतरी की गई है, जो केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा जनता से लूट का जीता-जागता उदाहरण है।

दूसरी ओर, कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि केंद्र सरकार ने आपदा में अवसर के तहत लूट का दायरा इतना बढ़ा दिया है कि लोग अपने वाहनों को घोड़े खच्चरों की मदद से खींचने के हालात में पहुंच गए हैं। इस अवसर पर आर्येन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, हरिकृष्ण भट्ट, पूर्व मंत्री अजय सिह, गोदावरी थापली, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, गरिमा दसौनी सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें