कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि बाबा राम देव अब लाला रामदेव हो गए। यह वही हैं जो 35 रुपये लीटर पेट्रोल बिकवा रहे थे। कह रहे थे कि वोट 70 रुपये लीटर वाले को देना है या 35 रुपये लीटर वाले को।
भाजपा सरकार में चुप्पी
योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के ट्वीट पर भाजपा और सरकार ने चुप्पी साध ली है। उनके मामले में कोई प्रतिक्रिया देने को तैयार नहीं है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने भी प्रकरण पर कुछ भी कहने से मना किया।
चिकित्सा पद्धतियों को लड़ाना, एक दूसरे का पूरक बनाना है : हरीश रावत
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आयुर्वेद भारत का चिकित्सा शास्त्र है। इसको कोई पीछे नहीं धकेल सकता है। हमको अलग-अलग चिकित्सा पद्धति को लड़ाना नहीं, बल्कि एक-दूसरे का पूरक बनाना चाहिए।उन्होंने कहा कि यह वायरस अभी अभी आया है।
जिस समय आयुर्वेद व यूनानी पद्धतियां थी, उस समय में ऐसे वायरस नहीं थे। इसलिए किसी पद्धति में ऐसे वायरस से लड़ने की विधि नहीं है, तो हमको नाराज होने की आवश्यकता नहीं है। एलोपैथी भी अभी तक इस वायरस के उपचार का फुलप्रूफ रास्ता नहीं ढूंढ पाई है।
मगर जो जानें बची हैं, उन जानों को बचाने में यदि एलोपैथी का योगदान है तो आयुर्वेद, यूनानी पद्धति यहां तक होम्योपैथी में भी इम्युनिटी आदि बढ़ाने की औषधि व रस आदि देकर मानव की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया है। अपना अपना श्रेय सभी को दिया जाना चाहिए, मगर एक-दूसरे का पूरक समझ कर।