फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: औली के गौरसों बुग्याल में मिले दो पर्यटकों के शव, नए साल का जश्न मनान पहुंचे थे

Sat, 01 Jan 2022 06:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ

सार

थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने के लिए भारी संख्या में पर्यटक औली पहुंचे थे, इनमें से कुछ घुमक्कड़ पर्यटक सुदूर गौरसों बुग्याल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
गौरसों बुग्याल में मिले पर्यटकों के शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औली के गौरसों बुग्याल में शनिवार को दो पर्यटकों के शव बर्फ में दबे हुए मिल हैं। सूचना पाकर एसडीआरएफ और जोशीमठ पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। मौत का कारण ठंड बताया जा रहा है।

विज्ञापन


शवों की पहचान की सूचना नहीं
गौरसों बुग्याल में दो पर्यटकों के शवों को लेने के लिए जोशीमठ से एसडीआरएफ और पुलिस टीम रवाना हो गई है। खबर लिखे जाने तक टीम वापस नहीं लौटी है। क्षेत्र में संचार सेवा न होने और औली से गौरसों की दूरी अधिक होने के कारण शवों की पहचान की सूचना नहीं मिली है।

गौरसों में अभी भी करीब एक फीट बर्फ जमी
टीम के शव को लेकर जोशीमठ पहुंचने पर ही शवों की पहचान हो सकेगी। जानकारी के मुताबिक थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने के लिए भारी संख्या में पर्यटक औली पहुंचे थे, इनमें से कुछ घुमक्कड़ पर्यटक सुदूर गौरसों बुग्याल पहुंच गए थे। चारों ओर से जंगल से घिरे गौरसों में अभी भी करीब एक फीट बर्फ जमी है। यहां रात्रि ठहरने की सुविधा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें