फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी के ट्वीट ने दिन भर मचाए रखी खलबली

Thu, 10 Jun 2021 02:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

जैसे ही सोशल मीडिया पर बलूनी का ट्वीट वायरल हुआ, उत्तराखंड के राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गरमा उठा।
विज्ञापन
राज्य सभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी के एक ट्वीट ने उत्तराखंड की राजनीति में खलबली मचा दी। यह ट्वीट किसी बड़े कांग्रेस राजनेता के भाजपा में शामिल होने के संबंध में था।

विज्ञापन


हालांकि बलूनी ने कांग्रेस नेता के नाम का खुलासा नहीं किया था। लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की बड़ी टूट की साक्षी रही उत्तराखंड सियासत में यह संदेश सियासी अटकलों की वजह बन गया।

जैसे ही सोशल मीडिया पर बलूनी का ट्वीट वायरल हुआ, उत्तराखंड के राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गरमा उठा। मीडिया कर्मचारी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की वास्तविक लोकेशन का पता लगाने में जुट गए।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसियों के बारे में पता लगाया जाने लगा कि वे कहां मौजूद हैं।

लेकिन दिन में इन सियासी कयासबाजियों पर विराम लग गया जब यह खुलासा हुआ कि उत्तरप्रदेश के बड़े कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जतिन प्रसाद ने भाजपा का दामन थामा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें