फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: एक सितंबर से नैनी सैनी हवाई पट्टी से नियमित हवाई सेवा का संचालन- बलूनी

Wed, 23 Jun 2021 11:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी से मुलाकात की।
विज्ञापन
हवाई सेवा - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के नैनी सैनी हवाई पट्टी से एक सितंबर से नियमित हवाई सेवा का संचालन किया जाएगा। 20 सीटर विमान नियमित रूप से उड़ान भरेगा। इसके साथ ही उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ व चमोली जिले के गौचर हवाई पट्टी से भी हवाई सेवाओं के संचालन के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से होमवर्क किया जाएगा।

विज्ञापन


राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी से मुलाकात कर राज्य में हवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि आगामी एक सितंबर से पिथौरागढ़ हवाई पट्टी पर नियमित उड़ान संचालित की जाएगी। जिसमें एक 20 सीटर विमान की नियमित सेवा शुरू होगी। साथ ही चिन्यालीसौड़ व गौचर हवाई पट्टियों पर हवाई सेवाओं के लिए मंत्रालय होमवर्क करेगा।

 सांसद बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन आधारित प्रदेश है। चारधाम के लिए देश दुनिया के श्रद्धालु यहां आते हैं। इसलिए बेहतर एयर कनेक्टिविटी से जहां यात्रियों, श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। वही राज्य की आर्थिकी और पर्यटन बढ़ेगा। कुमाऊं क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे निर्माण के लिए मंत्रालय गंभीर है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रत्येक 10 से 15 दिन में वे सांसद बलूनी के साथ उत्तराखंड की हवाई सेवाओं पर चर्चा करेंगे। सांसद  बलूनी ने कहा कि पंतनगर हवाई अड्डे को भी बेहतर एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने का आग्रह केंद्रीय मंत्री से किया गया है। आने वाले समय में पंतनगर हवाई अड्डा जौलीग्रांट देहरादून की तरह नियमित सेवा प्रदाता हवाई अड्डा बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें