अपरिहार्य कारणों से जौलीग्रांट से पंतनगर जाने वाली एलांइस एयर की फ्लाइट रविवार तक स्थगित रखी जा रही है। फ्लाइट दिल्ली से जौलीग्रांट देहरादून आवाजाही करेगी।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पंतनगर के लिए एलांइस एयर की फ्लाइट शुक्रवार से रविवार तक तीन दिनों के लिए स्थगित रखी गई है। इन तीन दिनों तक पंतनगर के लिए हवाई सेवा लेने वाले यात्रियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
एलांइस एयर का विमान दिल्ली से जौलीग्रांट आकर यहां से पंतनगर के लिए उड़ान भरता है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट मैनेजर सुमित सक्सेना ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से शुक्रवार से रविवार तक पंतनगर के लिए फ्लाइट स्थगित कर दी गई हैं।