फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पतंजलि आयुर्वेद के बाद अब सभी आयुर्वेद कंपनियों पर सरकार की सख्ती, दवा की गुणवत्ता की होगी जांच

Thu, 02 May 2024 11:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand News: पतंजलि आयुर्वेद की 14 दवाइयों के लाइसेंस निलंबित करने के बाद आयुष विभाग ने प्रदेश में चल रही सभी आयुर्वेद दवा कंपनियों की भी जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
दवा - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पतंजलि आयुर्वेद के बाद अब प्रदेश में स्थापित सभी आयुर्वेद कंपनियों की दवा की गुणवत्ता जांच की जाएगी। शासन ने इस संबंध में राज्य आयुर्वेद एवं यूनानी औषधि लाइसेंस अधिकारी को आदेश दिए। जांच में आयुर्वेद फार्मेसी कंपनियों लाइसेंस के अनुरूप किन दवाइयों का निर्माण और गुणवत्ता को परखा जाएगा।

विज्ञापन


राज्य गठन के बाद से अब तक उत्तराखंड में आयुर्वेद दवाइयां बनाने वाली 353 कंपनियां स्थापित हैं। राज्य आयुर्वेद एवं यूनानी औषधि लाइसेंस अथारिटी से इन कंपनियों को दवा और कास्मेटिक उत्पाद बनाने का लाइसेंस दिया है। पतंजलि आयुर्वेद की 14 दवाइयों के लाइसेंस निलंबित करने के बाद आयुष विभाग ने प्रदेश में चल रही सभी आयुर्वेद दवा कंपनियों की भी जांच के आदेश दिए।

Uttarakhand: हल्द्वानी में अब 20.08 हेक्टेयर में बनेगा हाईकोर्ट, प्रस्ताव पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश
विज्ञापन


सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि प्रदेश में बनने वाली आयुर्वेद दवाइयों की गुणवत्ता मानकों पर सही है या नहीं। इसके लिए राज्य औषधि लाइसेंस अधिकारी मिथिलेश कुमार को आदेश दिए गए कि सभी आयुर्वेद कंपनियों की दवाओं की जांच की जाए। किसी भी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह से पालन करें।

विज्ञापन

जिला                 लाइसेंसी आयुर्वेद फार्मेसी की संख्या
हरिद्वार                      216
ऊधमसिंह नगर           31
देहरादून                    71
पौड़ी                         13
नैनीताल                     09
अल्मोड़ा                     04
टिहरी                        04
रुद्रप्रयाग                    02
बागेश्वर                      01
चंपावत                      01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें