फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय और घर पर आयकर का छापा, 12 घंटे दस्तावेज खंगाल दिल्ली लौटी टीम

Thu, 02 May 2024 11:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Rishikesh News: चर वाहनों से दिल्ली से आयकर विभाग की दो टीमें ऋषिकेश पहुंचीं। टीम ने पहले प्रॉपर्टी डीलर के हरिद्वार रोड, एसबीएम कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में छापा मारा।
विज्ञापन
प्रॉपटी डीलर के कार्यालय में आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने ऋषिकेश के सत्यम प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय और आवास में भूमि से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। 12 घंटे तक दस्तावेज खंगालने के बाद टीम शाम छह बजे वापस लौट गई। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस के बजाय आईटीबीपी के जवान मुस्तैद रहे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह छह बजे चार वाहनों से दिल्ली से आयकर विभाग की दो टीमें ऋषिकेश पहुंचीं। टीम ने पहले प्रॉपर्टी डीलर के हरिद्वार रोड, एसबीएम कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में छापा मारा, उसके बाद दूसरी टीम ने प्रॉपर्टी डीलर के उग्रसेन नगर स्थित आवास पर पहुंचकर छापा मारा।

Uttarakhand: अब सामने आएगा रामगंगा घाटी में दबे शहर का सच...ASI करेगा अध्ययन, तलाशेंगे महाभारत काल से कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर विभाग की टीम सुरक्षा के लिए दिल्ली से ही आईटीबीपी के जवानों को साथ लाई थी। आयकर विभाग को भूमि से संबंधित दस्तावेजों की तलाश थी। विभागीय सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग दिल्ली की ओर से दिल्ली में भी कुछ बिल्डरों के यहां छापे मारे गए थे। वहां ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनके आधार पर यह टीम ऋषिकेश पहुंची। बताया कि जमीन संबंधित दस्तावेजों को कब्जे में लेकर टीम शाम छह बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें