अनुसूचित जाति में पैठ बनाने की रणनीति
पार्टी की अनुसूचित जाति वर्ग में भी अपनी तगड़ी पैठ बनाने की रणनीति है, इसलिए हल्द्वानी और हरिद्वार में अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े कार्यकर्ताओं, नेताओं और इनसे जुड़े संगठनों के लोगों के साथ बड़े सम्मेलन होने हैं। दो दिसंबर को हल्द्वानी में एससी का सम्मेलन तय हो चुका है। हरिद्वार में सम्मेलन की तिथि जल्द तय हो जाएगी। पहले यह सम्मेलन 30 नवंबर को होना था, लेकिन इस तारीख को मुख्यमंत्री नैनीताल में लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम करेंगे। इसके चलते सम्मेलन की नई तिथि तय जल्द होनी है।
संकल्प यात्रा में सांसद, विधायक को देने होंगे पांच-पांच दिन
भाजपा के सभी सांसदों, विधायकों, पंचायत और निकाय जनप्रतिनिधियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए पांच-पांच दिन प्रवास करने के निर्देश दिए गए हैं। इन कार्यक्रमों के जरिये जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की जनता को केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं की जानकारी देंगे।