फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: रुड़की स्टेशन पर 64 ट्रेनों का परिचालन तीन जुलाई तक रहेगा प्रभावित, जानें पूरा शेड्यूल

Thu, 27 Jun 2024 08:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee News: 18 ट्रेनों का रूट बदला गया है जबकि आठ ट्रेनें सहारनपुर से ही वापस हो जाएंगी। इसके अलावा, कई ट्रेनों का समय भी बदला गया है जो पहले के मुकाबले विलंब से चलेंगी।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रुड़की रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाली 64 ट्रेनों का परिचालन तीन जुलाई तक प्रभावित रहेगा। रुड़की रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य शुरू होने जा रहा है। इसके लिए यार्ड री-मॉडलिंग होना है। लाइनों को नॉन इंटरलॉकिंग किया जा रहा है। यह कार्य तीन जुलाई तक पूरा होगा। तब तक के लिए ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

विज्ञापन


इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस अप-डाउन समेत 22 ट्रेनों को रद्द किया गया है। 18 ट्रेनों का रूट बदला गया है जबकि आठ ट्रेनें सहारनपुर से ही वापस हो जाएंगी। इसके अलावा, कई ट्रेनों का समय भी बदला गया है जो पहले के मुकाबले विलंब से चलेंगी। इससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

यात्रियों को राहत रुड़की रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के बाद मिलने लगेगी। उधर, देवबंद लाइन का काम भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। बृहस्पतिवार से रुड़की-देवबंद खंड में पीएनपी और एनपी कार्य शुरू किया गया है। लाइनों को कनेक्ट किया जा रहा है। इसके चलते इस लाइन को ब्लॉक किया गया है।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: बदला माैसम, देहरादून समेत मसूरी और यमुनोत्री में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

रेलवे के यातायात निरीक्षक आरके मीणा ने बताया कि बृहस्पतिवार से 30 जून यानी चार दिन पीएनआई का काम चलेगा। इसके बाद एक जुलाई से तीन जुलाई तक एनपी का काम चलेगा। इसके चलते रुड़की रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन इस दौरान प्रभावित रहेगा।

Trending Videos

इन ट्रेनों को किया गया है रद्द

-गंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस, तीन जुलाई तक
-देहरादून-सहारनपुर, तीन जुलाई तक
-मुरादाबाद-सहारनपुर, तीन जुलाई तक
-अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस, 28 जून से तीन जुलाई तक
-कोचुवेली-योगनगरी ऋषिकेश, 28 जून से तीन जुलाई तक
-बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार, 30 जून से तीन जुलाई तक
-अहमदाबाद-योगनगरी ऋषिकेश, 30 जून से दो जुलाई तक
-देहरादून-आनंद विहार वंदे भारत, एक जुलाई से तीन जुलाई तक
-दिल्ली-हरिद्वार, एक जुलाई से तीन जुलाई तक
-योगनगरी ऋषिकेश-कोचुवेली, एक जुलाई से तीन जुलाई तक
-योगनगरी ऋषिकेश-अहमदाबाद, एक जुलाई से तीन जुलाई तक
-हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस, एक जुलाई से तीन जुलाई तक
-लक्ष्मीबाई नगर-योगनगरी ऋषिकेश, तीन व चार जुलाई तक

ये ट्रेनें चलेंगी विलंब से

-अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा, 30 जून तक 120 मिनट
-हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनल, 30 जून तक को 45 मिनट
- हरिद्वार-बीकानेर, 29 जून तक 75 मिनट
-चंडीगढ़-बनारस, 30 जून को 120 मिनट
-बीकानेर-हरिद्वार, 28 जून को 75 व एक जुलाई को 30 मिनट
-अमृतसर-लालकुआं, 29 जून को एक घंटा
-अमृतसर-बनमंखी, दो व तीन जुलाई को 45 मिनट
-ओखा-देहरादून, 28 जून को 45 मिनट
-वलसाड-हरिद्वार, दो जुलाई को 45 मिनट
-अमृतसर-कोलकाता, एक जुलाई को 15 मिनट
- जालंधर सिटी-दरभंगा, 30 जून को 30 मिनट
-लोकमान्य-ऋषिकेश, 29 जून को 45 मिनट
विज्ञापन

ये ट्रेनें बीच से होंगी वापस

-शताब्दी एक्सप्रेस, एक से तीन जून तक सहारनपुर से परिचालित
-हरिद्वार-ऊना-हरिद्वार, 26 जून से तीन जुलाई तक अंबाला से परिचालित
-लोकमान्य तिलक-हरिद्वार-लोकमान्य तिलक, दो जुलाई तक मेरठ से परिचालित
-हरिद्वार-बांद्रा एक्सप्रेस मेरठ से परिचालित

इन ट्रेनों का बदला गया है रूट

-लखनऊ-चंडीगढ़ का दो जुलाई तक, मुरादाबाद-मेरठ-सहारनपुर
-गोरखपुर-चंडीगढ़ का 28 जून को, मुरादाबाद-मेरठ-सहारनपुर
-पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर का 30 जून से दो जुलाई तक, मुरादाबाद-मेरठ-सहारनपुर
-जयनगगर-अमृतसर का एक जुलाई को, मुरादाबाद-मेरठ-सहारनपुर
-जयनगर एक्स. का 30 जून व दो जुलाई को, मुरादाबाद-मेरठ-सहारनपुर
-दरभंगा-चंडीगढ़ का एक जुलाई को, मुरादाबाद-मेरठ-सहारनपुर
-श्रीवैष्णोदेवी-बनारस का 30 जून को, सहारनपुर-मेरठ-मुरादाबाद
-गुरमुखी एक्सप्रेस का 29 जून को, सहारनपर-मेरठ-मुरादाबाद
-अमृतसर-लालकुआं का तीन जुलाई को, सहारनपुर-मेरठ-मुरादाबाद
-रामनगर-चंडीगढ़ का एक जुलाई को, मुरादाबाद-मेरठ-सहारनपुर
-बनारस-भठिंडा का 29 जून को, मुरादाबाद-मेरठ-सहारनपुर
-गुवाहाटी-श्रीवैष्णोदेवी का एक जुलाई को, मुरादाबाद-मेरठ-सहारनपुर
-पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ का 30 जून को, मुरादाबाद-मेरठ-सहारनपुर
- गुवाहाटी-जम्मूतवी का एक जुलाई को, मुरादाबाद-मेरठ-सहारनपुर
-कोलकाता-अमृतसर का दो जुलाई को, मुरादाबाद-मेरठ-सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें