फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: 14 लाख राशन कार्डधारकों को रियायती दरों पर मिलेगा नमक, शासनादेश जारी

Sun, 09 Jun 2024 12:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand News: सरकार अब अंत्योदय और प्राथमिक परिवारों के लिए एक और लाभप्रद योजना शुरू करने जा रही है। विभाग की ओर से इन परिवारों को अब आयोडीन युक्त नमक दिया जाएगा।
विज्ञापन
salt - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के करीब 14 लाख राशनकार्डधारकों को सरकारी राशन की दुकानों से राशन के साथ रियायती दरों पर एक किलो नमक मिलेगा। शासन ने इसका आदेश कर दिया है।

विज्ञापन


नमक अंत्योदय और प्राथमिक के सभी परिवारों को इसी महीने से मिलने लगेगा। खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने आयोडीन युक्त नमक दिए जाने को इन परिवारों के लिए बड़ी सौगात बताया है। खाद्य मंत्री ने कहा, खाद्य विभाग की ओर से गरीब राशनकार्ड धारकों के लिए कई अहम योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण मुफ्त अन्न योजना है, जिसका गरीब वर्ग को लाभ मिल रहा है।

सरकार अब अंत्योदय और प्राथमिक परिवारों के लिए एक और लाभप्रद योजना शुरू करने जा रही है। विभाग की ओर से इन परिवारों को अब आयोडीन युक्त नमक दिया जाएगा। जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री इस योजना का शुभारंभ करेंगे। विभाग के अफसरों के मुताबिक, रियायती दरों पर मिलने वाला नमक दुकानों में पहुंचना शुरू हो गया है। पात्र परिवारों को इसी महीने से इसका लाभ मिलना है। नमक आठ रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से दिया जाएगा।
विज्ञापन


Uttarakhand: दो चरणों में होगी प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती, जुलाई तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश
विज्ञापन


खाद्य विभाग गरीब राशनकार्डधारकों के लिए संजीवनी का काम कर रहा है। उनकी जो मूलभूत आवश्यकताएं हैं, जिनमें गेहूं, चावल शामिल है, उन्हें उपलब्ध कराया जा रहा है। अब नमक दिया जाएगा, जो कुपोषण से लड़ने में कारगर साबित होगा।
- रेखा आर्या, खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें