फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कुट्टू के आटे के पकवान खाने से ऋषिकेश, हरिद्वार और रुड़की में 50 से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ी

Fri, 08 Oct 2021 05:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश

सार

बीते साल अक्तूबर में नवरात्रि के दौरान रुड़की में भी सौ से ज्यादा लोगों की तबीयत कुट्टू का आटा खाने से बिगड़ी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश में रायवाला थाना क्षेत्र के हरिपुर कलां में कुट्टू का आटा खाने के बाद अलग-अलग परिवारों के 30 लोगों की हालत बिगड़ गई है। वहीं हरिद्वार में भी कुट्टू का आटा खाने से 20 लोगों की तबीयत खराब हो गई। सभी ने कुट्टू के आटे के पकवान खाए थे। उधर, रुड़की में भी एक गांव में एक ही परिवार के पांच लोग कुट्टू के पकवान खाने से बीमार पड़ गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर इसे फूड पॉइजनिंग का मामला बता रहे हैं।

विज्ञापन


अलग-अलग दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदा
शुक्रवार को आनन फानन बीमारों को ऋषिकेश में हरिपुर कलां स्थित निजी अस्पताल और पीएचसी रायवाला में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत अभी स्थिर है। बताया कि लोगों ने अलग-अलग दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदा था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम दुकानदारों से कुट्टू के आटे के सप्लायर की जानकारी जुटा रही है।

20 लोग उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर हरिद्वार जिला अस्पताल पहुंचे
हरिद्वार में भी नवरात्र में कुट्टू का आटा खाने से कई लोगों को फूड प्वॉइजनिंग की शिकायत हुई है। यहां हरिकलां, उत्तरी हरिद्वार कनखल और ज्वालापुर के 20 लोग उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर जिला अस्पताल इलाज कराने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


इनमें से 19 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं अभी एक व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। हालांकि, उसकी हालत भी सामान्य है। प्रभारी मुख्य सीएमएस चंदन मिश्रा ने बताया कि बासी आटे के सेवन से इन लोगों की तबीयत खराब हुई है।

इससे पहले अप्रैल माह में रुद्रपुर में भी कुट्टू के आटे की पूड़ियां खाने से अलग-अलग स्थानों पर नौ लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। फूड प्वाइजनिंग की आशंका पर सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

पिछले साल रुड़की में 100 से ज्यादा लोगों की बिगड़ी थी तबीयत
बता दें कि बीते साल अक्तूबर में नवरात्रि के दौरान रुड़की में भी सौ से ज्यादा लोगों की तबीयत कुट्टू का आटा खाने से बिगड़ी थी। अस्पताल में भर्ती हुए सभी मरीजों में हाथ-पैर में कंपन, चक्कर आने, सिरदर्द और उल्टी की शिकायत थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें