फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: वेंटिलेटर पर केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, रीढ़ की हड्डी की सर्जरी सफल नहीं होने से बिगड़ी तबीयत

Mon, 08 Jul 2024 10:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

कुछ माह पूर्व ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ की सीढ़ियों से गिरने के कारण विधायक शैलारानी की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया था। परिजनों द्वारा उन्हें हायर सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई, पर वह सफल नहीं हो पाईं।
विज्ञापन
केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत दो दिन से मैक्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद हुई सर्जरी के बाद भी वह उभर नहीं पाई। उनके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार की स्थिति में उन्हें एयर लिफ्ट कर हायर सेंटर ले जाने की तैयारी है, लेकिन उनका शरीर साथ नहीं दे रहा है।

विज्ञापन


वर्ष 2017 में विस चुनाव प्रचार के दौरान शैलारानी रावत गिर गई थीं, जिससे उन्हें आंतरिक चोट आई थी। चोट से मांस फटने के कारण उन्हें कैंसर भी हो गया था। करीब तीन वर्ष तक चले इलाज के बाद वह स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटी और फिर से राजनीति में सक्रिय हो गईं। कुछ माह पूर्व ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ की सीढ़ियों से गिरने के कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया था। परिजनों द्वारा उन्हें हायर सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई, पर वह सफल नहीं हो पाईं।

अब, वह वेंटिलेटर पर जीवन-मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं। विधायक के पीए पीएस रावत ने बताया कि रीढ़ की हड्डी में लगी चोट से वह उभर नहीं पा रही हैं। चिकित्सकों के तमाम प्रयास के बाद भी शरीर साथ नहीं दे रहा है। अस्पताल प्रबंधन के साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों का पैनल लगातार विधायक के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन


Pauri News: सीएम धामी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, कई योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

विज्ञापन

मेरी मां के लिए बाबा केदार से करें प्रार्थना
विधायक शैलारानी की बेटी ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर लोगों से मां के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। उन्होंने लिखा कि मेरी मां के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए आप लोग बाबा केदार व अपने ईष्ट देवी-देवताओं से प्रार्थना करें। चिकित्सा विज्ञान से भी आगे प्रभु की कृपा होती है और आपकी प्रार्थनाओं से चमत्कार संभव है। इस समय मुझे और मेरी माता जी को आप लोगों की प्रार्थनाओं की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें