- नगर पंचायत पोखरी में पार्किंग का निर्माण।
- पोखरी में राजकीय पॉलिटेक्निक भवन निर्माण के लिए अतिरिक्त धनराशि।
- जोशीमठ में ढाक-रिखमारा तोक तक 3 किमी सड़क निर्माण।
- हल्दापानी में भू-धंसाव का सुरक्षात्मक कार्य।
- नगर पंचायत पोखरी में मिनी स्टेडियम के लिए धनराशि की स्वीकृति।
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदप्रयाग का नाम स्व. रामप्रसाद बहुगुणा के नाम पर होगा।
- नंदप्रयाग में स्व. राधाकृष्ण वैष्णव की स्मृति में पुस्तकालय की स्थापना।
- मासौं गांव में लिफ्ट सिंचाई नहर का निर्माण होगा।
- जोशीमठ में मिनी स्टेडियम के लिए 50 लाख की स्वीकृति।
- पोखरी में मिनी स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति।
- पीपलकोटी सेमलडाला खेल स्टेडियम के लिए धनराशि स्वीकृत।
- पोखरी-गोपेश्वर सड़क से भिकोना तक 2 किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति।
- कौंज-पोथनी-काणा तक तीन किमी सड़क की स्वीकृति।
- पोखरी में सलना गांव से-शिवालय तक दो किमी सड़क की स्वीकृति।
- घाट-सुतोल-कनोल सड़क के किमी 41 से 48 तक सुधारीकरण, डामरीकरण किया जाएगा।
- थराली के जीआईसी रेंस-चोपता के भवन का निर्माण।
- थराली के जीआईसी असेड़ सिमली का नाम कारगिल शहीद सतीश चंद्र सती के नाम से किया जाएगा।
35 महिलाएं भाजपा में हुईं शामिल
पोखरी क्षेत्र की 35 महिला जनप्रतिनिधियों ने अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें क्षेत्र पंचायत सदस्य बंगथल कुसुमलता नेगी, सदस्य क्षेत्र पंचायत खाल सरमोला कुसुम चौहान, प्रह्लाद रावत, विनीता देवी, जसोदा देवी, आशा देवी, तुलसी देवी, शबनम बेगम, खतीजा बेगम, रंजना देवी, धनेश्वरी देवी, भवानी देवी, विमला देवी, सतेश्वरी देवी, सुरेशना देवी, बाला देवी, नीतू देवी आदि शामिल थे।
महेंद्र भट्ट मेरे मार्गदर्शक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट हमेशा से मेरे मार्गदर्शक रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने के टिप्स भी दिए। कहा कि भाजपा में आम कार्यकर्ता मुख्य सेवक की कुर्सी तक जा सकता है, जैसे कि मेरे साथ हुआ है। मुख्य सेवक बनने से पांच मिनट पहले भी मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं थी। जिस दिन मुख्यमंत्री के लिए मेरे नाम की घोषणा हुई, उस दिन भाजपा कार्यसमिति की बैठक में मैं सबसे पीछे की कुर्सी में बैठा था।
पांडाल में गूंजे अबकी बार 60 पार के नारे
जैसे ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और अन्य जनप्रतिनिधि भाजयुमो के प्रदेश कार्य समिति के पंडाल में पहुंचे तो वहां वंदे मातरम के साथ ही जय बदरी-जय केदार, अबकी बार 60 पार के नारे गूंजने लगे। करीब पांच मिनट तक कार्यकर्ताओं के नारे गूंजते रहे।