फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों के लिए बेहतर माहौल बनाने वाले राज्यों की सूची में शामिल हुआ उत्तराखंड  

Fri, 20 Apr 2018 11:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्मों की शूटिंग के लिए बेहतर माहौल बनाने वाले राज्यों की सूची में उत्तराखंड का नाम भी शामिल हो गया है। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय ने मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट अवार्ड के तहत स्पेशल मेंशन सर्टिफिकेट फॉर फिल्म फ्रेंडली इनवायरमेंट के लिए राज्य का चयन किया है।

विज्ञापन


राज्य को यह पुरस्कार राज्य में फिल्म शूटिंगों के लिए निर्माता/निर्देशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के प्रयासों के लिए दिया जा रहा है। इस वर्ष इस चयन समिति के अध्यक्ष मशहूर फिल्म निर्माता/निर्देशक रमेश सिप्पी थे। राष्ट्रपति के हाथों यह पुरस्कार तीन मई को प्रदान किया जाएगा।

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने उत्तराखंड राज्य को पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में परिषद के कार्यों में तेजी लायी गयी है। डॉ. पांडेय ने बताया कि परिषद के माध्यम से फिल्म निर्माताओं को अधिक से सुविधा मिले, इसके लिए पूरे प्रयास किए हैं।
विज्ञापन


 मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में प्रदेश में निर्मित होने वाली फिल्मों की शूटिंग में शुल्क को समाप्त किया गया है। इससे भी प्रदेश में फिल्म निर्माता एवं निर्देशकों को शूटिंग के प्रति रुझान बढ़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस पुरस्कार के लिए उत्तराखंड राज्य का चयन होना सभी के लिए गौरव की बात है। डॉ. पांडेय ने यह भी कहा कि वर्ष 2015 से अब तक 100 से अधिक फिल्म निर्माताओं द्वारा फीचर फिल्म, टी.वी.सीरियल, डाक्यूमेंट्री, वीडियो एल्बम आदि की शूटिंग राज्य में की गई है।

इन्हें उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद द्वारा सिंगल विडों के माध्यम से 7 दिन से भी कम समय के भीतर शूटिंग हेतु अनुमति प्रदान की गई है। इनमें कई बड़े बैनरों की भी कई फिल्मों की शूटिंग उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में की गई है। इसमें अजय देवगन प्रोडक्शन की फिल्म शिवाय, तिग्मांशु धूलिया निर्देशित राग देश, तेलगु फिल्म ब्रहमोत्सवम, हिन्दी फिल्म शुभ मंगल सावधान, मराठी फिल्म फुर्र, हिन्दी फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू तथा स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2, जॉन इब्राहिम द्वारा निर्मित फिल्म परमाणु, रायफलमैन जसवंत सिंह रावत के साथ ही उत्तराखंड क्षेत्रीय बोली की फिल्म गोपी-भिना, भुली ए भुली, बद्री द क्लाउड, मेजर निराला आदि प्रमुख फिल्में और धारावाहिक की शूटिंग राज्य में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें