फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: स्वास्थ्य सचिव बोले- मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई, इस टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत

Mon, 31 Mar 2025 11:34 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) ने प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों के साथ देहरादून और आसपास के इलाकों में दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों में छापा मारा कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सचिव व आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य सचिव व आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा, मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एफडीए की टीम ने जिला भर से कुट्टू आटे के सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए भेज दिए हैं। कुट्टू का आटा खाने से बीमार सभी 335 लोगों की हालत स्थिर है। अगले 24 घंटों में सभी को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।

विज्ञापन


खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) ने प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों के साथ देहरादून और आसपास के इलाकों में दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों में छापा मारा कर कार्रवाई की है। जिसमें विभाग की ओर से एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सैंपल जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Dehradun: नवरात्र के व्रत में कुट्टू के पकवान खाने से बीमार हुए 335 लोग, एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुक्त डॉ.आर राजेश कुमार ने कहा, पिछले तीन महीने से विशेष अभियान चलाकर खाद्य वस्तुओं के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। विभाग ने यूपी के खाद्य आयुक्त को भी 15 दिन पहले पत्र भेजकर मिलावटखोरों पर कार्रवाई करने को कहा था। उत्तराखंड में अधिकांश मिलावटी उत्पाद यूपी से आते हैं।

टोल फ्री नंबर 18001804246 पर दर्ज कराएं शिकायत

आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि खुले या संदिग्ध कुट्टू के आटे का सेवन न करें। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कर ही खरीदारी करें। यदि किसी खाद्य पदार्थ के सेवन के बाद अस्वस्थ महसूस करें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। मिलावटी आटे की शिकायत टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001804246 पर करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें