फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: भामा गांव के तिमंजिला मकान में लगी भीषण आग, सो रही बीमार वृद्धा की जिंदा जलने से मौत

Mon, 31 Mar 2025 11:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)

सार

Pithoragarh News: गांव में किशन सिंह का तिमंजिला मकान एकांत में है। घर में बीमार वृद्धा के अलावा कोई नहीं था। अचानक घर में आग लग गई और वृद्धा की जिंदा जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसील मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर भामा गांव के एक घर में लगी आग में बीमार वृद्धा की जिंदा जलने से मौत हो गई। अग्निकांड में सोने के गहने और नकदी सहित घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


गांव में किशन सिंह का तिमंजिला मकान एकांत में है। सोमवार शाम को वह पूजा में शामिल होने गए थे। उसकी पत्नी कमला देवी घास काटने जंगल गई हुई थी। घर में उनकी बीमार मां अनुली देवी (75) सो रहीं थीं। इसी दौरान घर में आग लग गई। गांव की युवती उमा मेहरा ने शाम पांच बजे मकान से धुआं उठता देखकर ग्रामीणों को बताया।

Udham Singh Nagar: पीपलपड़ाव रेंज में हाथी ने वृद्ध चौकीदार को कुचलकर मार डाला, झोपड़ी से 400 मीटर दूर मिला शव
विज्ञापन


जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते तब तक घर की तीसरी मंजिल जल चुकी थी। कमरे से वृद्धा का जला हुआ शव मिला। परिजनों के अनुसार आग में पांच तोला सोना, 50,000 की नकदी और जरूरी कागजात नष्ट हो गए हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रशासक मंगल सिंह की सूचना पर गंगोलीहाट थाना पुलिस और विद्युत विभाग के कर्मचारी गांव पहुंचे। इसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी गंगोलीहाट ले जाया गया। किशन सिंह का परिवार सदमे में है। पूर्व विधायक मीना गंगोला ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने की बात कही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें