महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य आज विज्ञानधाम झाझरा में वृक्षारोपण कर हरेला पर्व मनाया। इससे पहले वह बालिका निकेतन केदारपुरम गईं। इसके बाद उन्होंने बालिका निकेतन की बालिकाओं के साथ विज्ञानधाम में फलों के पौधे लगाए। वहीं बालिकाओं को विज्ञान धाम का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के स्लोगन भी प्रदर्शित किए गए।
हरेला पर्व पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत लगाए पौधे
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज से (16 जुलाई) चमोली जिले के चार दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे और हरेला पर्व के तहत उन्होंने जगह-जगह पौधे रोपे हैं। वह 16 जुलाई को कर्णप्रयाग व सिमली में पौधरोपण करेंगे और शाम 5.30 बजे भराड़ीसैंण (गैरसैंण) पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
17 जुलाई को 10.30 बजे कर्णप्रयाग में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंटकर पीपलकोटी में पौधेरोपण करेंगे। फिर पाखी होते हुए 3.30 बजे कल्पेश्वर के बाद जोशीमठ पहुंचेंगे। 18 जुलाई को सुबह 10.30 बजे भविष्यबद्री तथा 12 बजे तपोवन में पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
अपराह्न 4 बजे गोपेश्वर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 19 जुलाई को प्रात: 9 बजे गोपेश्वर से चोपता, रुद्रप्रयाग के लिए प्रस्थान करेंगे।