फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: इस महीने तीन बड़ी बैठकों की तैयारी में जुटी प्रदेश सरकार, फिर दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री धामी

Fri, 16 May 2025 10:00 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश सरकार इस महीने होने बैठकों की तैयारी में जुटी है। बैठक खत्म होने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी अहम बैठक में शामिल होने के लिए नई दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार के लिए इस महीने का तीसरा हफ्ता महत्वपूर्ण बैठकों के लिहाज से खासा व्यस्तता भरा होने वाला है। इस हफ्ते 16वें वित्त आयोग की टीम उत्तराखंड पहुंचेगी तो वन नेशन वन इलेक्शन पर सुझाव लेने के लिए संयुक्त संसदीय समिति भी आएगी।

विज्ञापन


देहरादून में बैठकों के दौर खत्म होंगे तो सीएम पुष्कर सिंह धामी नीति आयोग की अहम बैठक में शामिल होने के लिए नई दिल्ली जाएंगे। प्रदेश सरकार इन सभी बैठकों की तैयारी में जुटी है। अगले पांच वर्षों के लिए राज्यों को मिलने वाले अनुदान और करों में हिस्सेदारी के निर्धारण के लिए अहम 16वें वित्त आयोग की टीम 18 मई को देहरादून आएगी।

इस दिन मुख्यमंत्री टीम को रात्रिभोज देंगे। अगले दिन 19 मई को आयोग की टीम देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में राज्य सरकार के उच्चाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेगी। राज्य सरकार की ओर से आयोग के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand Weather: मैदानी इलाकों में गर्मी करने लगी बेहाल...पहाड़ों में आज तेज हवाओं के चलने का येलो अलर्ट
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता करेगी और शहरी स्थानीय निकायों व त्रिस्तरीय पंचायतों के प्रतिनिधियों के भी सुझाव लेगी। 20 मई को आयोग की टीम प्रदेश का दौरा करेगी। आयोग के टीम के समक्ष राज्य का पक्ष रखने के लिए वित्त विभाग के अधिकारियों की बैठकें हो रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें