फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: संदिग्ध अवस्था में मिला हरिपुर के व्यक्ति का शव

Fri, 16 May 2025 02:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के हरिपुर में टोंस नदी किनारे संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक शराब का आदी बताया जा रहा है। करीब छह माह पहले मृतक के छोटे भाई ने भी आत्महत्या कर ली थी।



जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम को ग्राम प्रशासक जवाहर सिंह चकित ने कालसी थाना पुलिस को हरिपुर के ब्राह्मणवाला में टोंस किनारे एक शव पड़े होने की सूचना दी। ग्राम प्रशासक ने ही मृतक की पहचान हरिपुर निवासी राजीव (45) पुत्र ईश्वर सिंह के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया कि मृतक मजदूरी का कार्य करता था। वह अविवाहित था। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार वह शराब का आदि था। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब छह माह पहले मृतक के छोटे भाई ने भी आत्महत्या कर ली थी। छह माह के अंतराल में दो बेटों की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें