45 माइन चेक गेट स्थापित करने को मंजूरी
अवैध खनन और अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए माइनिंग डिजिटल ट्रांसफार्मेशन एवं सर्विलांस सिस्टम विकसित करने के लिए राज्य सरकार ने 435 माइन चेक गेट स्थापित करने को मंजूरी दे दी है। रवन्ना प्रपत्रों को डिजिटल रूप में ही रखने पर भी काम हो रहा है।
आमजन को सस्ती दरों पर मिल रही खनन सामग्री
विभाग का दावा है कि स्टोन क्रशर और स्क्रीनिंग प्लांट्स में कच्चे माल के रूप में उपखनिज की भरपूर आपूर्ति होने से उपखनिज ग्रिट, डस्ट, रेता, बजरी इत्यादि वर्तमान में 70 रुपये क्विंटल की दर से बेचा जा रहा, जो पूर्व वर्ष में 140 रुपये क्विंटल की दर से बेचा जा रहा था। इससे आम जनमानस को निर्माण सामग्री सस्ते दामों में प्राप्त हो रही और सरकारी कार्यदायी संस्थाओं को कच्चे व पक्के माल की निर्माण सामग्री की आपूर्ति सस्ते दामों में प्राप्त हो रही है।