फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Forest Fire: जोशीमठ में पेट्रोल पंप के पास पहुंची जंगल की आग, बुझाने में लग गए चार घंटे

Thu, 13 Jun 2024 11:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ/चमोली

सार

पुलिस को सूचना मिली कि बदरीनाथ हाईवे पर जोशीमठ के पेट्रोल पंप के पास जंगल में आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड के कर्मी मौके पर पहुंचे और चार घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया।
विज्ञापन
आग बुझाते फायरकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोशीमठ के जंगल में अचानक आग लग गई और पेट्रोल पंप के पास तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के कर्मी मौके पर पहुंचे। आग इतनी विकराल थी कि उसे बुझाने में करीब चार घंटे लग गए। यदि समय पर आग नहीं बुझती तो बड़ी घटना हो सकती थी। वहीं नंदप्रयाग में एक टिन शेड में आग लग गई जिसे फायर ब्रिगेड ने बुझाई।

विज्ञापन


बुधवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि बदरीनाथ हाईवे पर जोशीमठ के पेट्रोल पंप के पास जंगल में आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड के कर्मी मौके पर पहुंचे और चार घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया। वहीं नंदप्रयाग के झूलाबगड़ के पास एक टिन शेड में आग लग गई। इसमें शेटरिंग का सामान (लकड़ी व लोहा) रखा था। सूचना पर गोपेश्वर से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और देर रात तक आग बुझा दी।

बृहस्पतिवार सुबह प्रभारी फायर सर्विस गोपेश्वर प्रदीप त्रिवेदी ने मौके पर घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। इधर, उर्गम घाटी में सलना के जंगलों में लगी आग को नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग के कर्मियों ने बुझा दिया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के जंगलों में आग का तांडव: अब तक 10 की हुई मौत, कई लोग झुलसे, सैकड़ों हेक्टेयर वन संपदा राख

विज्ञापन

जुलगढ़ के जंगल भी जले
आदिबदरी तहसील के जुलगढ़ गांव के ऊपरी जंगल बीते बुधवार शाम से जल रहे हैं। वहीं बेनीताल के निचले क्षेत्र में लगी आग से बेनीताल के घने जंगलों पर भी संकट है। ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार शाम से लगी आग को बुझाने के लिए कोई भी वन कर्मी नहीं पहुुंचा। प्रधान यशवंत भंडारी ने बताया कि आग लगने की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। वहीं इससे पूर्व रंडोली और भलसों के जंगलों में आग लगी रही। लगातार आग लगने से आदिबदरी और आस पास के गांवों में तेज गरमी का अहसास हो रहा है। संवाद

दीवा का डांडा में भी लगी आग
पौड़ी। गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। बृहस्पतिवार को गढ़वाल वन प्रभाग के तहत दीवा का डांडा व पैठाणी के कैलाखुर क्षेत्र के जंगलों में आग लगी। आग से करीब एक से डेढ़ हेक्टेयर जंगल जल गए। वहीं सिविल वन विभाग के तहत बीरोंखाल के कफलगांव तल्ला के जंगल में आग लगी। विभाग के मुताबिक मुख्यालय में अभी तक करीब 248 घटनाएं व 300.16 हेक्टेयर जंगल जले। हालांकि वनाग्नि प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग की टीमें तैनात हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें