फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand By-Election: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, बदरीनाथ से भंडारी, मंगलौर से मैदान में भड़ाना

Thu, 13 Jun 2024 10:32 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand By-Election: भंडारी लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे। वहीं, भड़ाना हरियाणा और उत्तर प्रदेश में विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन
भाजपा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बदरीनाथ से पार्टी ने पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी को प्रत्याशी बनाया है। भंडारी लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने विधानसभा सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया था।

Uttarakhand By-Election: बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारी, नियुक्त किए पर्यवेक्षक

विज्ञापन


भाजपा ने मंगलौर विधानसभा सीट से करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाया है। भड़ाना हरियाणा और उत्तर प्रदेश में विधायक रह चुके हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उसी दौरान यह माना जा रहा था कि पार्टी उन्हें मंगलौर विस सीट से उम्मीदवार बना सकती है।

विज्ञापन

पार्टी के पर्यवेक्षक टीमों ने बदरीनाथ और मंगलौर विस सीट पर रायशुमारी की औपचारिकता पूरी कर बृहस्पतिवार को ही नाम प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के माध्यम से केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दिए थे। देर रात समिति ने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें