फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Forest Fire: 24 घंटे में 40 जगह धधके जंगल, अब तक 1385 हेक्टेयर जंगल हुआ राख

Wed, 08 May 2024 09:19 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Forest Fire: अब तक प्रदेश में वनाग्नि की 1038 घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें 1385 हेक्टेयर जंगल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के जंगलों में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को वनाग्नि की घटनाओं में कुछ कमी दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में 40 मामले सामने आए हैं, जिनमें करीब 70 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आया।

विज्ञापन


अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा के मुताबिक बुधवार को गढ़वाल मंडल में वनाग्नि की 13, कुमाऊं मंडल में 25 और वन्यजीव क्षेत्रों में दो घटनाएं सामने आईं। इसमें 69.73 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आया। उधर, छह से आठ मई के बीच गढ़वाल वन प्रभाग में वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर की मदद से 44,600 लीटर पानी का छिड़काव किया गया।

उत्तराखंड में सुलग रहे जंगल: ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम धामी, खुद हटाई पिरूल की पत्तियां, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

इसका असर वनाग्नि की घटनाएं कम होने के तौर पर सामने आया। अब तक प्रदेश में वनाग्नि की 1038 घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें 1385 हेक्टेयर जंगल को नुकसान हुआ है।

उधर, वनाग्नि के मामलों में अब तक वन विभाग ने 417 वन अपराध दर्ज किए हैं, जिनमें अज्ञात के खिलाफ 356, ज्ञात के खिलाफ 61 मामले शामिल हैं। इनमें नामजद आरोपियों की संख्या 75 है। नौ मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें