फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कोर कमेटी की बैठक: टिहरी और उत्तरकाशी पहुंचे बीएल संतोष, चुनावी तैयारियों पर मंथन के साथ लिया फीडबैक

Sun, 26 Sep 2021 11:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने विधानसभावार पूर्णकालिकों, विधानसभा प्रभारियों से बूथ कमेटी, शक्ति केंद्रों के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
बीएल संतोष - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी और उत्तरकाशी जिले की भाजपा कोर कमेटी की बैठक में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने पूर्णकालिक, विधानसभा प्रभारी और विधायकों से अलग-अलग बैठक कर चुनाव को लेकर फीडबैक लिया। कहा कि बूथ जीता, चुनाव जीता फार्मूले पर काम किया जाए। 

विज्ञापन


कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने विधानसभावार पूर्णकालिकों, विधानसभा प्रभारियों से बूथ कमेटी, शक्ति केंद्रों के संबंध में जानकारी ली। पूर्णकालिकों ने 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में पड़े मत और वर्तमान में विधायकों की सक्रियता, कामकाज को बंद कमरे में फीडबैक दिया। इसके बाद उन्होंने विधायकों की बैठक लेते हुए उनका रिपोर्ट कार्ड जाना। महामंत्री ने कहा कि संगठन की शक्ति से ही हर चुनाव जीता जा सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने टिहरी और उत्तरकाशी के संगठनात्मक गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में 2017 से बड़ी जीत दर्ज करने के लिए प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के लिए निरंतर काम किया जा रहा है। 

इस मौके पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, महामंत्री कुलदीप कुमार, टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी, प्रतापनगर विधायक विजय पंवार, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, महामंत्री नलिन भट्ट, गोविंद रावत, पूर्णकालिका मातबर सिंह तोमर, रोशन लाल सेमवाल, नत्थी सिंह नेगी, गिरीश बंठवाण, राजेंद्र जुयाल, जयेंद्र सेमवाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महामंत्री को अपने बीच पाकर कार्यकर्ता हुए गदगद

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के पहली बार टिहरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। महामंत्री संगठन को अपनी बीच पाकर भाजपा कार्यकर्ता गदगद नजर आए। महामंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नई ऊर्जा के साथ 2022 के चुनाव में उतरने का आह्वान किया। 

चंबा में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री ने विधायक डा. धन सिंह नेगी से प्रसिद्ध सिद्धपीठ चंद्रबदनी, कुंजापुरी, सुरकंडा, मां राजराजेश्वरी, टिहरी बांध की झील, फ्लोटिंग हट्स समेत अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि 29 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित करेंगे। कहा कि प्रदेशभर के 2265 शक्ति केंद्रों पर बैठकें हो चुकी है।

अक्तूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड का दौरा कर कार्यकर्ताओं में जोर भरेंगे। टिहरी और उत्तरकाशी की कोर कमेटी की बैठक भी इसका एक हिस्सा है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, राज्यमंत्री संजय नेगी, पूर्व राज्यमंत्री बेबी असवाल, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, शिवानी बिष्ट, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की पूर्व सदस्य डा. स्वराज विद्धान, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, भाजपा की सहप्रभारी मधु भट्ट, आदित्य कोठारी, रामशरण नौटियाल, चंद्रकिशोर मैठाणी, मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह रावत, जगदंबा बेलवाल, उदय रावत, विजय कठैत, अतर सिंह तोमर, खेम सिंह चौहान, डा. प्रमोद उनियाल, दिनेश भट्ट, रघुवीर सजवाण, सुशील बहुगुणा, मगन सिंह बिष्ट, परमवीर पंवार, बुद्धि सिंह पुंडीर, विमला खंणका, अनीता कोठारी, कुसुम चौहान आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें