फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: चुनावी मोड में आई सपा-बसपा, आज लखनऊ में बसपा की बैठक

Sun, 09 Jan 2022 12:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल ने बताया कि वह प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने जा रहे हैं। प्रत्याशियों के चयन को लेकर रविवार को लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती ने बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी की सियासत में अलग पहचान रखने वाले समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी उत्तराखंड के चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। दोनों दलों ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी की है।

विज्ञापन


जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल ने बताया कि वह प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने जा रहे हैं। प्रत्याशियों के चयन को लेकर रविवार को लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती ने बैठक बुलाई है। बैठक के बाद जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

उत्तराखंड चुनाव 2022: सरकारी और प्राइवेट प्रॉपर्टी से हटने लगी प्रचार सामग्री, चुनाव आयोग ने दिया इतना समय
विज्ञापन


वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण सचान ने बताया कि उनकी पार्टी भी प्रदेश की सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारने जा रही है। इसके लिए प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली गई है जो कि पार्टी मुख्यालय के स्तर से जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी तक प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। इसी दौरान घोषणा पत्र भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य गठन के बाद भाजपा की अंतरिम सरकार
नौ नवंबर 2000 को राज्य बना। उस समय उत्तराखंड में अंतरिम विधानसभा में 30 सदस्य थे। इनमें यूपी के समय चुने हुए 22 विधायक और आठ विधान परिषद सदस्य थे। 22 विधायकों में 17 भाजपा के, एक तिवारी कांग्रेस का, एक बसपा और तीन समाजवादी पार्टी का था।

विधानसभा चुनाव 2017
भाजपा    57      46.51
कांग्रेस    11       33.49
बसपा     0        7.04  
उक्रांद    0        1.00
एनसीपी  0        0.29
निर्दलीय  02      10.38

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें