फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव 2022: हरिद्वार में बसपा के कार्यक्रम में भिड़े बसपा के टिकट दावदारों के समर्थक, एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां

Mon, 08 Nov 2021 11:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Uttarakhand Election 2022:  स्वागत समारोह का जब समापन होने लगा तो कुछ विधानसभा सीटों से टिकटों के प्रबल दावेदारों और अन्य दावेदारों के समर्थकों में कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन
बसपा के कार्यक्रम में चली कुर्सियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में बसपा के नए प्रदेश प्रभारी के स्वागत समारोह में जमकर कुर्सियां चलीं। विधानसभा चुनाव के टिकट के दावेदार के समर्थकों ने एक दूसरे पर जमकर कुर्सियां फेंकी और हाथापाई की। बसपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने मामला शांत कराया। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: हरीश रावत ने सरकार पर लगाया सार्वजनिक कार्यक्रमों के भाजपाईकरण करने का आरोप, कहा ये

बसपा हाईकमान की ओर से पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मेघराज जरावरे को नया प्रदेश प्रभारी बनाकर उत्तराखंड भेजा गया है। बसपा के शिवालालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर दोपहर में डॉ. मेघराज जरावरे का स्वागत समारोह रखा गया था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि स्वागत कार्यक्रम के दौरान विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई, लेकिन स्वागत समारोह का जब समापन होने लगा तो कुछ विधानसभा सीटों से टिकटों के प्रबल दावेदारों और अन्य दावेदारों के समर्थकों में कहासुनी हो गई।

विज्ञापन

कुर्सियों को उठाकर एक दूसरे पर मारना शुरू कर दिया

टिकट नहीं मिलने से नाखुुश लोग गलत टिकट दिए जाने का मुद्दा उठाने लगे। इससे कार्यालय का माहौल गर्म हो गया। देखते ही देखते टिकट के दावेदारों के समर्थकों ने वहां रखी कुर्सियों को उठाकर एक दूसरे पर मारना शुरू कर दिया।

इस दौरान बसपा के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मामला शांत किया। इस दौरान पार्टी के ही किसी कार्यकर्ता ने इस हंगामे का वीडियो भी अपने मोबाइल में बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें