फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: हरीश रावत और यशपाल आर्य की मौजूदगी कई भाजपाई कांग्रेस में शामिल

Mon, 27 Dec 2021 05:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुरेश गंगवार व वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार ने 24 अन्य जिला पंचायत सदस्यों, 15 ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित अपने सैकड़ों साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की मौजूदगी में कई भाजपाई कांग्रेस में शामिल हो गए। सोमवार को देहरादून में कई भाजपाई पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
सितारगंज की राजनीति के मजबूत स्तंभ के रूप में जाने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुरेश गंगवार व वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार ने 24 अन्य जिला पंचायत सदस्यों, 15 ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित अपने सैकड़ों साथियों के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी को कांग्रेस का पटका और माला पहनाकर का स्वागत किया। इस अवसर पर गोदियाल ने कहा कि गंगवार परिवार ने सदैव जनहित के सरोकारों के लिए आवाज उठाने का काम किया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सुरेश गंगवार व उनकी धर्मपत्नी के कांग्रेस में सम्मिलित होने से पार्टी को भविष्य में बहुत मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें