फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 30 दिसंबर को हल्द्वानी आगमन पर पीएम मोदी करेंगे कुमाऊं में एम्स का शिलान्यास- मुख्यमंत्री धामी

Mon, 27 Dec 2021 04:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, गंगोलीहाट

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से कुमाऊं मंडल के लिए एम्स का आग्रह किया था। जिसे स्वीकार करते हुए उन्होंने सहमति दी और अब 30 दिसंबर को हल्द्वानी आगमन पर प्रधानमंत्री कुमाऊं में एम्स का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी 30 दिसंबर को अपने हल्द्वानी दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पिथाैरागढ़ में यह जानकारी दी। उन्होंने गंगोलीहाट में 21 करोड़ 57 लाख 7 हजार की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से ऋषिकेश की तरह ही कुमाऊं मंडल के लिए एम्स का आग्रह किया था। जिसे स्वीकार करते हुए उन्होंने सहमति दी और अब 30 दिसंबर को हल्द्वानी आगमन पर प्रधानमंत्री कुमाऊं में एम्स का शिलान्यास करेंगे।

उत्तराखंड: पहली बार बनेगी स्वास्थ्य नीति, मसौदा तैयार, सेवाओं में सुधार पर होगा जोर
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी का गुणगान करते नजर आए मुख्यमंत्री
जीआईसी गंगोलीहाट मैदान में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सड़कों के डामरीकरण सुधारीकरण का लोकार्पण और जीआईसी कांडा किरोली में अतिरिक्त कक्ष, नगर पंचायत बेरीनाग का भवन, जीआईसी दसाईथल में अतिरिक्त कक्ष का शिलान्यास किया। अपने 37 मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी का गुणगान करते नजर आए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी, अयोध्या, मथुरा, बदरीनाथ और केदारनाथ आदि मंदिरों का निर्माण व पुनर्निर्माण किया जा रहा है।

Uttarakhand Election 2022: जेपी नड्डा ने चुनावी जंग में उतरने से पहले 'व्यूह रचना' तैयार करने के निर्देश
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में 70 साल तक राज करने वाली पार्टी सर्जिकल स्ट्राइक का हिसाब मांग कर सेना का अपमान करती रही है। भारतीय सेना आजादी से लगातार मजबूत थी, लेकिन कांग्रेस के शासनकाल में अच्छा नेतृत्व नहीं मिलने के कारण हमें चीन और पाकिस्तान आंख दिखाते रहे। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद किसी भी पड़ोसी देश की हिम्मत नहीं हुई कि वह भारत की तरफ आंख उठा कर देखे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों में एक परिवार को पालने और अपने काले कारनामों वाले कारोबार को बढ़ाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के लोग चार दशकों से टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन की मांग करते आ रहे हैं। मोदी सरकार ने लोगों की भावनाओं को देखते हुए 29 करोड़ रुपए रेल लाइन सर्वे और डीपीआर तैयार करने के लिए स्वीकृत किए हैं। प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में पिथौरागढ़-टनकपुर-पिथौरागढ़ और धारचूला सहित अनेक सड़कों को ऑल वेदर बनाया है। जल्दी ही कैलाश मानसरोवर तक ऑल वेदर सड़क बन कर तैयार हो जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें