फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक सम्मान समारोह: पूर्व सीएम हरीश रावत की घोषणा, कहा- 20 सीटों पर पूर्व सैनिकों को देंगे टिकट

Sun, 31 Oct 2021 11:52 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस भवन में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मान समारोह में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भूतपूर्व सैनिक जो कांग्रेस से जुड़े हैं, वह उनका आह्वान करते हैं कि वह कांग्रेस के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएं।
विज्ञापन
सैनिक सम्मान समारोह में पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों पर डोरे डालने शुरू कर दिए हैं। एक तरफ जहां उनके सम्मान में तमाम पार्टियों की ओर से समारोह आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं लुभावनी घोषणाओं की झड़ी भी लगाई जा रही है। सैनिक सम्मान समारोह में पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी ऐसी ही कुछ घोषणाएं की हैं। उनके अनुसार आने वाले विस चुनाव में जीत की संभावनाओं के साथ पूर्व सैनिकों को 20 सीटों पर टिकट देने पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन


कांग्रेस भवन में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मान समारोह में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भूतपूर्व सैनिक जो कांग्रेस से जुड़े हैं, वह उनका आह्वान करते हैं कि वह कांग्रेस के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएं। पार्टी जीत की संभावनाओं के साथ 20 सीटों पर उन्हें टिकट देने पर विचार करेगी। इसके साथ ही हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सैनिकों का सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा। शहीद सैनिकों के परिवारों की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

पीएम मोदी का केदारनाथ दौरा: हर जिले के 12-12 शिवालयों में जलाभिषेक करेगी कांग्रेस, पीएम को दिलाएगी वादों की याद
विज्ञापन


इसके अलावा तीन पूर्व सैनिकों का एक कमीशन बनाया जाएगा, जो सैनिकों और पूर्व सैनिकों, अर्द्धबल सैनिकों की समस्याओं और उनके परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को सुझाव देगा। समिति को इसके लिए वैधानिक अधिकार दिया जाएगा। इस तरह से सरकार कमीशन के सुझावों को मानने के लिए बाध्यकारी होगी। इसके अलावा जिलों जिलाधिकारी की अध्यक्षता सैनिक कल्याण प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन

हरीश का बूथ प्रबंधन संभालेंगे राजकिशोर

पूर्व सीएम व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने संघ के प्रचारक व विहिप के बड़े नेता रहे राजकिशोर को अपना बूथ-प्रबंधन सलाहकार नियुक्त किया है। दावा है कि वर्ष 2017 के विधानसभा और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी नेता अमित शाह उन्हें सर्वश्रेष्ठ बूथ मैनेजमेंट प्रबंधक का खिताब दे चुके हैं।

रावत ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस के चुनाव-अभियान को अब वह सीधे बूथ लेवल तक ले जाएंगे। राजकिशोर, जिनको जमीनी स्तर पर कार्य करने का बहुत अनुभव है, उनको वह बूथ स्तर पर चुनाव प्रचार अभियान को संगठित करने के लिए अपना अभियान सलाहकार नियुक्त कर रहे हैं।

राजकिशोर लगभग तीन दशकों से संघ से जुड़े रहे हैं। देश में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक एंबुलेंस के आविष्कारक और निर्माता राजकिशोर विहिप के प्रांत गौसेवा प्रमुख, प्रांत गौरक्षा प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।

2017 के विधानसभा चुनाव में सितारगंज समेत कई कांटेदार मुकाबले वाली सीटों पर उन्होंने भाजपा के पक्ष में एकतरफा मुकाबला कर दिया था। इससे पहले रावत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र न्यायविद चंद्रशेखर भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय को अपना मुख्य प्रमुख सलाहकार नियुक्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें