फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: आचार संहिता उल्लंघन करने वाले नेताओं पर लगातार कस रहा शिकंजा, इन पर अब तक हुई कार्रवाई

Sun, 16 Jan 2022 03:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

भाजपा, कांग्रेस और आप के कई नेताओं को आयोग नोटिस जारी कर चुका है। देहरादून हो या पर्वतीय जनपद, सभी जगहों पर आयोग का शिकंजा तेजी से कसता जा रहा है।
 
विज्ञापन
चुनाव आयोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के साथ ही नेताओं पर चुनाव आयोग का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। प्रदेशभर से आचार संहिता उल्लंघन को लेकर लगातार शिकायतें और चुनाव आयोग की मॉनिटरिंग टीमों के नतीजे सामने आ रहे हैं। भाजपा, कांग्रेस और आप के कई नेताओं को आयोग नोटिस जारी कर चुका है। देहरादून हो या पर्वतीय जनपद, सभी जगहों पर आयोग का शिकंजा तेजी से कसता जा रहा है।

विज्ञापन


इन पर अब तक हुई कार्रवाई
डॉ. धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री: आचार संहिता का उल्लंघन करने पर चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, चमोली भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कुल 11 पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज किया है। कोविड-19 में जनसभाओं, पदयात्रा, रैली और बैठकों पर रोक है। इसके बावजूद धन सिंह रावत की ओर से एक कार्यक्रम में सुझाव पत्र पेटीका कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए केस दर्ज हुआ है। 
चंदन रामदास: बागेश्वर से बीजेपी विधायक चंदन राम दास को चुनाव आयोग ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी विधानसभा में जाकर भीड़ इकट्ठी की और कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन किया।
विज्ञापन

कर्नल अजय कोठियाल: आप पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल (सेनि.) अजय कोठियाल को भी चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। कर्नल कोठियाल पर आचार संहिता के दौरान शॉल भेंट करने का आरोप है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कर्नल कोठियाल का एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह डुंडा विकासखंड के कुलेथ गांव में बच्चों को खिलौना पिस्तौल बांटते नजर आ रहे हैं। आयोग ने इस वीडियो के संबंध में भी कोठियाल को नोटिस जारी किया।
विजयपाल सजवाण: कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण की बैठक का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जिसमें एक युवक ने कांग्रेस पर बिना अनुमति के सार्वजनिक भवन का प्रयोग करने, कोविड मानकों व धारा-144 का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने पूर्व विधायक सजवाण व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत को आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया। 
शांति गोपाल रावत: भाजपा नेता शांति गोपाल रावत को भी चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है। बताया जा रहा है कि शांति गोपाल रावत के समर्थकों ने सोशल मीडिया में एक गाने का वीडियो वायरल किया है, जो आचार संहिता का उल्लंघन कर रहा है।

Uttarakhand Election 2022: यूपी में भाजपा के कई विधायकों के कटे टिकट, उत्तराखंड में धड़कने तेज 

Trending Videos
विज्ञापन

कार्यकर्ता ही खोल रहे नेताओं की पोल

वैसे तो तमाम नेता गुपचुप सभाएं करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनके कार्यकर्ता ही उनकी पोल खोल रहे हैं। अनजाने में कार्यकर्ता अपने नेता की पोस्ट सोशल मीडिया में डाल रहे हैं। यह पोस्ट ही कई नेताओं के लिए मुसीबत बनती जा रही है। चुनाव आयोग की मॉनिटरिंग टीमें व नेता के विरोधी गुट के लोग यह शिकायतें आयोग तक पहुंचा रहे हैं, जिस पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

नेता अज्ञान या जानबूझकर कर रहे उल्लंघन
लगातार बढ़ रहे आचार संहिता उल्लंघन के मामलों के बीच यह भी सवाल उठने लगे हैं कि चुनाव लड़ रहे नेता आचार संहिता को जानते नहीं हैं या जानबूझकर अनजान बने हुए हैं। जिन नेताओं को अब तक नोटिस जारी हुए हैं, उनमें से बड़ी संख्या उनकी है जो कि पूर्व में विधायक, मंत्री रह चुके हैं। कई नेता तो ऐसे भी हैं जो कि कई-कई बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें