फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड चुनाव 2022: बगावत शांत करने के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट हो सकती है होल्ड, दोबारा होगी जारी

Tue, 25 Jan 2022 09:45 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला को ऋषिकेश विधानसभा से कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण और प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने बगावत कर दी है। दोनों नेताओं के समर्थक शूरवीर और राजपाल में से किसी एक को विधानसभा का टिकट देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम हरीश रावत के घर के बाहर प्रदर्शन करते शूरवीर सजवाण के समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार शाम अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसके बाद कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी इस बगावत को शांत करने के लिए इस सूची को होल्ड पर कर सकती है। इसके बाद कांग्रेस दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला को ऋषिकेश विधानसभा से कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण और प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने बगावत कर दी है। दोनों नेताओं के समर्थक शूरवीर और राजपाल में से किसी एक को विधानसभा का टिकट देने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

दे डाली निर्दलीय चुनाव लड़ने की चेतावनी

नेताओं के समर्थकों ने मांग पूरी न होने पर सामूहिक रूप से पार्टी से इस्तीफा देने की चेतावनी दे डाली। आगे की रणनीति बताते हुए शूरवीर और राजपाल ने कहा है कि आपसी सहमति के बाद दोनों में से कोई एक नेता ऋषिकेश विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ेगा। सजवाड़ के समर्थकों ने पूर्व सीएम हरीश रावत के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

श्यामपुर स्थित एक वेडिंग हॉल में विचार विमर्श के बात दोनों नेता अपने करीब 500 समर्थकों के साथ प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष हरीश रावत से मिलने देहरादून रवाना हो गए हैं। वरिष्ठ नेताओं से वार्ता के बाद दोनों नेता आगे की रणनीति तय करेंगे।

देहरादून कैंट सीट पर भी घमासान

कांग्रेस में देहरादून कैंट सीट पर भी घमासान व्याप्त हो गया है। सूर्यकांत धस्माना को टिकट मिलने पर अन्य दावेदारों और उनके समर्थकों में रोष व्याप्त हो गया है। असंतुष्ट लोगों ने चकराता रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठक कर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रत्याशी बदलने के लिए ज्ञापन भेजा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें