कहा कि समस्याएं चलती रहेंगी, वह आपसे रिश्ता बनाने आए हैं। आपका भाई बनने आए हैं। उन्होंने चालकों से अपील की है कि सभी ऑटो के पीछे आप का पोस्टर लगाएं। रोज जितनी सवारियां बैठाते हैं, उनसे चुनाव में आप को वोट देने के लिए कहें। किसी पार्टी ने कभी ऑटो वालों को सीधी वार्ता के लिए नहीं बुलाया होगा, लेकिन वह ऑटो वालों को भाई मानते हैं। इसलिए सीधी बात करने के लिए आएं हैं। सरकार बनने पर आपकी सारी समस्या उनकी जिम्मेदारी है।
रोड शो के दौरान जाम से जूझा शहर
केजरीवाल के रोड शो के चलते कई जगहों पर जाम से लोगों को जूझना पड़ा। सड़क के दोनो तरफ रोड शो में आए कार्यकर्ताओं के चलने के कारण जाम लगना शुरू हो गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया और यातायात को सुचारू करवाया।
रोड शो के दौरान पुलिस ने भगत सिंह चौक से चंद्राचार्य चौक की तरफ जाने वाले वाहनों को टिबड़ी अंडरपास होते हुए पुराना रानीपुर मोड़ भेजना शुरू किया। जिसके चलते यहां पर जाम लगना शुरू हो गया। वहीं भगत सिंह चौक से चंद्राचार्य चौक की तरफ भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
इसके साथ ही प्रेमनगर आश्रम फ्लाईओवर से आने वाले रास्ते पर भी जाम लगा रहा। वहीं आर्यनगर की तरफ से आने वाले वाहनों को कनखल रोड से सिंहद्वार की तरफ भेजा गया। जबकि सिंहद्वार की तरफ से शंकर आश्रम आने वाले मार्ग पर भी जाम लगा रहा।