फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: वसंत पंचमी पर आप ने जारी किया थीम गीत, इस युवा गायिका ने दी आवाज

Sat, 05 Feb 2022 09:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

इस गीत के माध्यम से आप ने शहीदों के सपनों का उत्तराखंड और नव परिवर्तन के संकल्प के वादे को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार को धार देने के लिए वसंत पंचमी पर नया थीम गीत एक मौका केजरीवाल एक मौका कोठियाल जारी किया है। इस गीत के माध्यम से आप ने शहीदों के सपनों का उत्तराखंड और नव परिवर्तन के संकल्प के वादे को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है। थीम गीत को गायिका प्रियंका महर ने गाया है।

विज्ञापन


आप प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने बताया कि थीम गीत के माध्यम से 21 सालों से उत्तराखंड में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क की बदहाली दून करने के लिए प्रदेश की जनता से एक मौका केजरीवाल और एक मौका कोठियाल को देने की अपील की गई है। गीत से पार्टी ने उत्तराखंड के मुद्दों को उठाया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड नवनिर्माण का संकल्प लिया है। आप ही प्रदेश में दिल्ली की तर्ज पर बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी की सुविधा दे सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें