कांग्रेस के पूर्व पार्षद नवीन बिष्ट ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। बृहस्पतिवार को बल्लीवाला स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में आप पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी ने पार्टी में शामिल लोगों को सदस्यता दिलाई।
सह प्रभारी राजीव चौधरी ने कहा कि केजरीवाल सरकार के दिल्ली मॉडल और नीतियों से प्रभावित होकर लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। इससे उत्तराखंड में संगठन मजबूत हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी एकजुट होकर कर्नल कोठियाल को मुख्यमंत्री बनाएंगे और हर प्रत्याशी को जिताने में पार्टी का पूरा सहयोग करेंगे।
प्रदेश के लोग 21 सालों से कांग्रेस व भाजपा को देख चुकी है। इस बार लोगों की आप पार्टी से काफी उम्मीदें हैं। आप पार्टी हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के साथ रोजगार गांरटी का वादा कर चुकी है। सत्ता में आने के बाद हर घर से बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। रोजगार न मिलने तक पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व पार्षद नवीन बिष्ट ने कहा कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर में आप की सदस्यता ग्रहण की है।