फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: सरकार की घोषणाओं के विरोध में आम आदमी पार्टी ने निकाली बाइक रैली 

Sun, 19 Dec 2021 07:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आप प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने कहा कि सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री धामी लगातार घोषणाएं कर रहे हैं। लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने चुनाव के समय सरकार की ओर से की जा रही घोषणाओं के विरोध में बाइक रैली निकाली। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आप का कहना है कि प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घोषणा वीर साबित हो रहे हैं। हर रोज घोषणाएं कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि घोषणाओं पर शासनादेश जारी नहीं हो रहे हैं। 

विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: ‘नेताओं की जेब में नहीं जाएगा पैसा, खुलेंगे आधुनिक स्कूल और अस्पताल’- सिसोदिया

आप प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने कहा कि चुनाव को देखते हुए सरकार सिर्फ कोरी घोषणाएं कर रही है। धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है। आरटीआई सूचना में खुलासा हुआ है कि 1090 घोषणाओं में सिर्फ 163 के ही अब तक शासनादेश जारी हुए हैं। देहरादून जिले के राजपुर, रायपुर, धर्मपुर, सहसपुर, विकासनगर विधानसभा क्षेत्रों में आप कार्यकर्ताओं ने कोरी घोषणाओं पर सरकार को जगाने के लिए बाइक रैली निकाली।
विज्ञापन


राजपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी डिंपल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। जबकि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी हिमांशु पुंडीर के नेतृत्व में रैली निकाली गई। इस मौके पर सुनील घाघट, नितिन जोशी, जय कश्यप, अभिषेक भूटानी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन

‘सरकार बनते ही रुड़की बनेगा जिला’ 

आम आदमी पार्टी के रुड़की जोन प्रभारी अमित मिश्रा ने कहा कि रुड़की को जिला बनाने की मांग को कांग्रेस और भाजपा ने गंभीरता से नहीं लिया है। रुड़की की जनता को धोखा देने का काम किया। अब आप के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रुड़की समेत छह शहरों को सत्ता में आने पर जिला बनाने की घोषणा की है तो इन दलों का मुखौटा उतर गया है।

सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता कर अमित मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड गठन से पहले ही रुड़की को जिला बनाने की मांग चल रही है। इसके लिए संघर्ष भी हुए। रोशनाबाद जिला मुख्यालय जाना रुड़की और भगवानपुर क्षेत्र के निवासियों के लिए कष्टदायक है। इसलिए रुड़की को जिला बनाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आप के बढ़ते जनाधार से भाजपा में बौखलाहट है। इसलिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही मिलकर आप के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं, लेकिन उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि 21 साल तक दोनों दलों ने बारी-बारी से शासन किया और उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया है। बेरोजगारी, पलायन जैसी समस्याएं बरकरार हैं। आप ने जिस तरह दिल्ली में कायाकल्प किया है, उसी तरह उत्तराखंड में भी बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें