फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: दूसरे नोटिस के बाद भी नहीं पहुंचे पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, पत्नी से ED ने घंटों की पूछताछ

Mon, 04 Mar 2024 10:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पाखरो रिजर्व फॉरेस्ट में टाइगर सफारी घोटाले मामले में हरक सिंह रावत ईडी के रडार पर हैं। बीते दिनों ईडी ईडी ने हरक सिंह रावत के अलग-अलग 17 ठिकानों पर छापेमारी की थी। उसके बाद नोटिस देकर उन्हें पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर में तलब किया था।
विज्ञापन
हरक सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाखरो रिजर्व फॉरेस्ट में टाइगर सफारी घोटाला मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। मामले में सोमवार को ईडी ने उनकी पत्नी दीप्ति रावत से घंटों पूछताछ की। हरक सिंह रावत को भी ईडी कार्यालय पहुंचना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है हरक सिंह रावत ने लोकसभा चुनाव में व्यस्त होने के कारण ईडी से एक माह का समय मांगा है।

विज्ञापन


बता दें कि पाखरो रिजर्व फॉरेस्ट में टाइगर सफारी घोटाले मामले में हरक सिंह रावत ईडी के रडार पर हैं। बीते दिनों ईडी ईडी ने हरक सिंह रावत के अलग-अलग 17 ठिकानों पर छापेमारी की थी। उसके बाद नोटिस देकर उन्हें पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर में तलब किया था। सोमवार को हरक सिंह रावत की पत्नी दीप्ति रावत करीब 11 बजे देहरादून क्रॉस रोड स्थित ईडी कार्यालय पहुंचीं। पेश हरक सिंह रावत को होना था, लेकिन बताया जा रहा है कि रावत ने लोकसभा चुनाव में व्यस्त होने के कारण एक माह का समय मांगा है। इसकी पुष्टि उनके पूर्व जन संपर्क अधिकारी रहे विजय चौहान ने भी की है।

Uttarakhand: भाजपा 2024 का संकल्प पत्र बनाने को सभी वर्गों से लेगी सुझाव, जानें क्या बोले- प्रदेश अध्यक्ष भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पीआरओ ने बताया कि हरक सिंह रावत लोकसभा चुनाव में राजनैतिक मीटिंग के चलते दिल्ली में हैं और इसी वजह से उन्होंने ईडी से एक माह का समय मांगा है। उन्होंने बताया कि हरक सिंह रावत और उनकी पत्नी दीप्ति रावत ने ईडी की जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही है। बुधवार को हरक सिंह रावत की पुत्रबधू अनुकृति गुसांई ईडी कार्यालय में पेश होंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें