फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मेड़ के विवाद में दो किसान भाइयों की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, गांव में तनाव की स्थिति

Tue, 15 Jun 2021 09:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर

सार

भांजे की मौतों से आक्रोशित मामा और रिश्तेदारों ने पुलिस अधिकारियों के सामने ही कहा कि हत्यारों बदला बराबरी का होगा, तुम समय का इंतजार करना।
विज्ञापन
रुद्रपुर में हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रीतनगर गांव में मंगलवार को मेड़ के विवाद में दो किसान भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक भाई की मौके पर जबकि दूसरे ने निजी अस्पताल में मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


उत्तराखंड: नौगांव में पत्नी ने की पति की हत्या, कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर उतारा मौत के घाट

जानकारी के अनुसार ग्राम प्रीतनगर निवासी अजीत सिंह और राकेश मिश्रा उर्फ पप्पू की बहन के खेत एक दूसरे की जमीन से सटे हैं। मंगलवार को अजीत सिंह के बेटे गुरकीर्तन सिंह (30) और गुरपेज सिंह (28) धान के खेत तैयार कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने  राकेश की बहन की जमीन के बगल में मेड़ बना ली। राकेश मौके पर पहुंचा और मेड़ देखकर आग बबूला हो गया। देख लेने की धमकी देकर वह चला गया।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद वह अपने दो भतीजों के साथ राइफल लेकर पहुंचा। उसने गुरपेज को सड़क पर बुलाया और उस पर दो गोलियां दाग दीं। गुरकीर्तन सिंह वहां पहुंचा तो आरोपी ने उसे भी गोली मार दी। गुरकीर्तन की मौके पर मौत हो गई, जबकि गुरपेज ने एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर एसएसपी डीएस कुंवर, एसपी सिटी ममता बोहरा, एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी राकेश का भाई काठगोदाम थाने में दरोगा है। 

विज्ञापन

बदला बराबरी का होगा, तुम समय का इंतजार करना

खेत के किनारे गुरकीर्तन का खून से लथपथ शव को देखकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण गमगीन हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे मृतकों के मामा और परिजनों ने गुरकीर्तन के शव को देखा तो वह भी विलाप करने लगे।

भांजे की मौतों से आक्रोशित मामा और रिश्तेदारों ने पुलिस अधिकारियों के सामने ही कहा कि हत्यारों बदला बराबरी का होगा, तुम समय का इंतजार करना। दोनों भांजों की मौत की खबर सुनकर दोपहर ढाई बजे मृतक के मामा सुखदेव सिंह निवासी रामपुर और तमाम रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंचने लगे थे। मृतक का शव देखकर उनकी आंखें झलक पड़ीं। अपनों को खोने का दर्द इस कदर था कि वह रोने के साथ मृतकों को उनके नाम से पुकारते रहे।

उनका कहना था कि दोनों बड़े दिल के थे। मृतक के मामा और करीबी रिश्तेदारों ने एसपी सिटी ममता बोहरा और एसपी क्राइम मिथिलेश कुमार से हत्यारोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। साथ ही यह भी कहा कि दो मौतों से उनका परिवार उजड़ चुका है। हत्यारोपियों से वह समय आने पर खुद निपट लेंगे। कहा कि हत्यारोपियों के भाइयों को पुलिस का डर नहीं है। हत्यारोपी अपने दरोगा भाई की धमकी देकर ग्रामीणों को भी पहले धमका चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें