फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: दो दिन की बारिश ने खोली सरकार के इंतजामों की कलई, विपक्ष ने सरकार को घेरा 

Wed, 20 Oct 2021 12:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा मुख्यमंत्री, आपदा प्रबंधन मंत्री और सरकारी तंत्र मौसम विभाग की चेतावनी के बाद समय पर जाग जाता तो काफी तक जानमाल के नुकसान को कम किया जा सकता था।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आपदा के कारण हुए भारी जानमाल के नुकसान के लिए मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सरकार को दोषी ठहराया है। आरोप है कि मौसम विभाग की ओर से चार दिन पहले भारी बारिश की चेतावनी के बावजूद सरकार ने इससे बचाव के कोई कदम नहीं उठाए। जिसके कारण इतने लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। संपत्ति का जो नुकसान हुआ, वह अलग है। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि एक दिन पहले आपदा एवं प्रबंधन मंत्री के घर के बाहर मिलने वाले लोगों की भीड़ लगी थी, वह 11 बजे तक सो रहे थे। लोगों से नहीं मिले। ऐसे में लोग अपनी फरियाद लेकर किसके पास जाएंगे। गोदियाल ने कहा कि अभी तक लोग कोरोना महामारी से ही नहीं उबर पाए हैं, ऐसे में इस आपदा ने लोगों को बुरी तरह से झकझोर कर रख दिया है। 

Uttarakhand Rain and Floods: काल बनकर बरसे बादल, अब तक 37 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को मिलेगी चार लाख की मदद
विज्ञापन


धामी की सौ दिन की उपलब्धियों पर किया प्रहार 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने धामी सरकार की सौ दिन की उपलब्धियों पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार पांच साल पूरे करने जा रही है, तब वह सौ दिन की उपलब्धियां गिना रही है। मुख्यमंत्री धामी ने सौ दिन पूरे होने पर जो उपलब्धि पत्र जारी किया है, उसमें घोषणाओं के अलावा कुछ नहीं है। हर दूसरी उपलब्धि में लिखा है, करेंगे या करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह तो प्रदेश की जनना भी जानती है कि अब सरकार के पास करने के लिए समय ही नहीं बचा है। ऐसे में मुख्यमंत्री की घोषणाओं का कोई मतलब नहीं रह जाता है। इस वक्त तो जनता को पांच आपने क्या किया, यह बताने का समय है। लेकिन भाजपा सरकार के पास बताने के लिए कुछ नहीं है। 

कांग्रेस ने स्थगित किए अपने सभी कार्यक्रम 
राज्य में आई आपदा को देखते हुए उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। इसके अलावा कार्यकर्ताओं से आपदा राहत में जुटने को कहा गया है। देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय भवन में आपदा राहत केंद्र का गठन भी किया गया है। इस संबंध में पार्टी प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से आह्वान किया है कि राज्य में भारी बारिश के कारण आई आपदा के तहत सभी राजनीतिक कार्यक्रमों को स्थगित करके जनसेवा में जुट जाएं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय निवासियों की सहायता में जुट गई है।
विज्ञापन


उन्होंने शासन प्रशासन को भी आश्वासन दिया है कि जहां भी और जिस रूप में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की आवश्यकता होगी, पार्टी के कार्यकर्ता सहयोग के लिए तैयार हैं। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के देहरादून स्थित मुख्यालय में एक आपदा राहत केंद्र का गठन प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी की अध्यक्षता में किया गया है। जिसके तहत विभिन्न संचार माध्यमों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संपर्क कर जहां भी जरूरत है, जन सहायता के लिए उपलब्ध होने को कहा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें